scorecardresearch
 
Advertisement
टेक डील्स

सस्ते Smart Fan की लिस्ट, रिमोट से होंगे कंट्रोल, इतनी है कीमत

Fans with remote control Goldmedal 1
  • 1/7

सर्दी जा रही है और अगले एक महीने में ऐसा लगता है कि पंखे की जरूरत पड़ने लगेगी. भले ही हम पंखे की स्पीड को स्लो रखें, लेकिन इनके इस्तेमाल की जरूरत पड़ने लगेगी. मार्केट में अब स्मार्ट फैन्स आ चुके हैं, जिन्हें आप रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं. (Photo: Amazon/ Goldmedal)

Fans with remote control 2
  • 2/7

साथ ही आपको BLDC टेक्नोलॉजी वाले मोटर मिलेंगे. इस लिस्ट में हमने कुछ ऑप्शन्स को शामिल किया है, जिनमें आपको कम बजट में रिमोट कंट्रोल के साथ ही दमदार फीचर्स भी मिलते हैं. (Photo: Amazon/ Crompton)

Fans with remote control Goldmedal
  • 3/7

Goldmedal Opus Prime एक अच्छा विकल्प है, जो BLDC मोटर और 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. इसमें एंटी डस्ट, रिमोट कंट्रोल और 6 LED लाइट्स का स्पीड इंडीकेटर दिया गया है. इसकी कीमत 3,759 रुपये है. (Photo: Amazon/ Goldmedal)

Advertisement
Fans with remote control Usha
  • 4/7

आप USHA Aeroedge को भी खरीद सकते हैं, जो 1200mm के BLDC मोटर के साथ आता है. इसमें RF रिमोट मिलेगा. इसकी कीमत 2999 रुपये से शुरू होती है. अलग-अलग कलर ऑप्शन की कीमत अलग-अलग है. (Photo: Amazon/ Usha)

Fans with remote control Crompton
  • 5/7

Crompton भी कम कीमत में अपना BLDC फैन ऑफर करता है. ये फैन एंटी रस्ट, रिमोट कंट्रोल और BEE 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. इसकी कीमत 2299 रुपये है. (Photo: Amazon/ Crompton)

Fans with remote control orient
  • 6/7

Orient Electric का Zeno BLDC फैन भी अच्छा ऑप्शन है. इसमें रिमोट कंट्रोल दिया गया है. कंपनी इस फैन के साथ 3 साल की वारंटी दी गई है. इसकी कीमत 2799 रुपये है. (Photo: Amazon/ Orient)

Fans with remote control Havells
  • 7/7

Havells का Ambrose भी BLDC टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें भी रिमोट कंट्रोल और 5 स्टार रेटिंग मिलेगी. इस पर कंपनी 2 साल की वारंटी दे रही है. इसकी कीमत 2999 रुपये है. (Photo: Amazon/ Havells)

Advertisement
Advertisement