नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Vivo ने अपने दो प्लान्स की कीमत घटा दी है. इन स्मार्टफोन्स को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. दोनों ही फोन ब्रांड की Y-सीरीज का हिस्सा हैं. यानी दोनों ही बजट सेगमेंट में आते हैं. ब्रांड ने Vivo Y36 और Vivo Y02t की कीमतों को कम किया है.
कंज्यूमर्स को 1000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. Vivo Y36 में आपको दमदार बैटरी, प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिलता है. जबकि Vivo Y02t एक लो बजट फोन है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की नई कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Vivo Y36 की बात करें, तो स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है, जो अब 15,999 रुपये में मिलेगा. वहीं Vivo Y02t का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में आता था, जो अब 9,499 रुपये में मिलेगा. यानी इन फोन्स की कीमत में क्रमशः 1000 रुपये और 500 रुपये की कटौती की गई है.
इसके अलावा कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट Vivo Y36 पर कैशबैक के रूप में देगी. ये ऑफर ICICI, SBI Card, IDFC First, फेडरल बैंक, यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और IndusInd बैंक पर मिलेगा. नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हैं. इसका फायदा Flipkart और Vivo के रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा.
इस स्मार्टफोन में AG ग्लास बॉडी का इस्तेमाल किया गया है. फोन दो कलर ऑप्शन मेटेओर ब्लैक और वाइब्रेंट गोल्ड कलर में आएगा. हैंडसेट में 6.64-inch का डिस्प्ले दिया गया है.
रियर साइड में आपको डु्अल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा 2MP का सेकेंडरी लेंस मिलेगा. फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर काम करता है.
ये फोन भी दो कलर ऑप्शन- सनसेट गोल्ड और कॉस्मिक ग्रे में मिलता है. इसमें 6.51-inch का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 8MP का सिंगल रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है.