दिवाली के त्योहार पर कई लोग अपने घर के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस खरीदते हैं. अगर आप भी नया टीवी खरीदने के लिए अच्छी डील तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बैंग दिवाली सेल की एक डील के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सेल में 32 इंच का टीवी काफी कम कीमत में मिल रहा है. आइए जानते हैं इस डील के बारे में और इस टीवी में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं.
किस टीवी पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट?
Billion 80 cm (32 inch) HD Ready LED TV 2026 मॉडल पर सेल के दौरान 60% का भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इसकी MRP की बात करें, तो फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल पेज पर यह ₹19,500 है.
वहीं, सेल के दौरान इसकी कीमत घटकर ₹7,799 हो गई है. यानी आप इस टीवी को ₹8 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. अब कीमत जानने के बाद आइए जानते हैं कि इस टीवी में क्या खास फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹12 हजार सस्ता हुआ 32 इंच का TV, Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिल रही बंपर छूट!
कैसी है इस टीवी की डिस्प्ले?
टीवी के साइज की बात करें, तो यह 80 cm यानी 32 इंच की LED TV है. यह स्मार्ट टीवी नहीं है, यानी इसमें इंटरनेट और ऐप्स चलाने वाले स्मार्ट टीवी फीचर्स नहीं मिलते. इसके रिफ्रेश रेट की बात करें, तो इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इस कीमत में यह रोजाना टीवी देखने के लिए एक ठीक-ठाक ऑप्शन हो सकता है.
स्पीकर और पोर्ट्स की क्वालिटी
अच्छी पिक्चर क्वालिटी के साथ साउंड भी शानदार होना जरूरी है. इस टीवी में दो स्पीकर मिलते हैं, जिनका कुल आउटपुट 24W है. इससे आपको टीवी देखते समय अच्छी आवाज मिल सकती है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट मिलते हैं. इनकी मदद से आप आसानी से सेट-टॉप बॉक्स और दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं. साथ ही, USB पोर्ट की मदद से पेन ड्राइव लगाकर वीडियो भी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹12 हजार में 5G फोन! 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, मौका हाथ से न जाने दें
अगर आप इस दिवाली कम कीमत में नया टीवी खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है. यह स्मार्ट टीवी नहीं है, लेकिन इसे सेट-टॉप बॉक्स की मदद से केबल या DTH चैनल देखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसके अलावा, आप चाहें तो कम्पैटिबल स्मार्ट टीवी स्टिक की मदद से इसमें ऑनलाइन वीडियो और दूसरे ऐप्स भी चला सकते हैं. इस तरह कम बजट में आप अपनी जरूरत के हिसाब से टीवी का इस्तेमाल कर सकते हैं.