scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

73 हजार वाले फोन जैसा डिजाइन, कीमत 7 हजार रुपये से भी कम, खास हैं फीचर्स

itel A100
  • 1/7

अभी तक मार्केट में iPhone जैसे डिजाइन वाले फोन्स ही दिखा करते थे, लेकिन अब कहानी बदल रही है. हाल में ही itel ने अपना बजट फोन लॉन्च किया है, जो दिखने में OnePlus 15 जैसा है. कंपनी ने itel A100 लॉन्च किया है, जो पिछले साल लॉन्च हुए itel A90 का सक्सेसर है. (Photo: itel)

itel A100
  • 2/7

OnePlus 15 की बात करें, तो ये फोन 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है. मगर itel A100 इसके लगभग 10 परसेंट बजट में आ जाता है. फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो एंट्री लेवल बजट में कम ही देखने को मिलता है. (Photo: itel)

itel A100
  • 3/7

फोन में ठीक-ठाक फीचर्स भी दिए गए हैं. स्मार्टफोन में डायनैमिक बार मिलता है, जो लाइव अलर्ट दिखाता है. इस पर बैटरी स्टेटस, कॉल, नोटिफिकेशन और दूसरे अलर्ट्स नजर आते हैं. फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. (Photo: itel)

Advertisement
itel A100
  • 4/7

itel A100 में 6.6-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 480 Nits की है. स्मार्टफोन UNISOC T7100 प्रोसेसर के साथ आता है. (Photo: itel)

itel A100
  • 5/7

फोन 3GB और 4GB RAM के साथ आता है. इसमें 64GB का स्टोरेज मिलता है. स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं. फोन Android 15 (Go एडिशन) पर काम करता है. (Photo: itel)

itel A100
  • 6/7

इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. 4G सपोर्ट वाला ये फोन 5000mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग के साथ आता है. (Photo: itel)

itel A100
  • 7/7

itel A100 तीन कलर वेरिएंट- सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटैनियम गोल्ड में लॉन्च हुआ है. इसके 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है. (Photo: itel)

Advertisement
Advertisement