scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
यहां जानें टेक की दुनिया की 5 बड़ी खबरें
यहां जानें टेक की दुनिया की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

टाटा की Nexon ने रचा इतिहास, आनंद महिंद्रा ने दी बधाई

भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की SUV Nexon ने एक देश में एक नया इतिहास कायम किया है. दरअसल टाटा की इस एसयूवी को ग्लोबल NCAP की क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है. जो कि अब तक किसी भारतीय कार को नहीं दी गई थी.

Airtel ने पेश किया 48 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्लान

टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारती एयरटेल ने एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है. इस नए प्लान की कीमत 289 रुपये रखी गई है. आपको बता दें कुछ समय पहले वोडाफोन ने भी अपने चुनिंदा यूजर्स के लिए 279 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया था. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की रखी गई थी. हालांकि एयरटेल के इस नए प्लान में ग्राहकों को 48 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

Advertisement

Creta और S-Cross को टक्कर देने आ रही है नई Nissan Kicks

निसान इंडिया ने अपनी जल्द आने वाली सबकॉम्पैक्ट SUV Kicks के प्रोडक्शन की शुरुआत कर दी है. इस कार का प्रोडक्शन चेन्नई स्थित प्लान्ट में किया जा रहा है. Kicks को भारत में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. Kicks का इंडियन वर्जन यूरोपियन वर्जन की तुलना में कई मायनों में अलग होगा.

Vivo का ये नया स्मार्टफोन 8,490 रुपये में लॉन्च, ये हैं दमदार फीचर्स

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने Y81 का एक नया वेरिएंट Y81i लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे के इसे ऑफलाइन मार्केट में रिलीज कर दिया है. 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 8,490 रुपये रखी है.

Samsung की सेल, कई स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं ऑफर

सैमसंग ने अपने बेस्टडेज सेल की शुरुआत कुछ समय की है. इसमें ग्राहकों को 9,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट्स के साथ-साथ कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. ये सेल 31 दिसंबर तक जारी रहेगी. जिन स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमें Samsung Galaxy Note 9 , Galaxy S9+ और Galaxy A9 (2018) का नाम भी शामिल है.

Advertisement
Advertisement