scorecardresearch
 

कंप्यूटर गेमिंग में हाथ आजमाने के लिए तैयार फेसबुक

फेसबुक सिर्फ सोशल मीडिया तक की सिमित नहीं रहना चाहता इसके कई उदाहरण मिल चुके हैं. ताजा रिपोर्ट यह है कि अब फेसबुक गेमिंग की दुनिया में दस्तक देने की तैयारी में है.

Advertisement
X
फेसबुक लाएगा कंप्यूटर गेम
फेसबुक लाएगा कंप्यूटर गेम

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में पहले ही कदम बढ़ा चुकी है. लेकिन अब कंपनी कंप्यूटर गेम लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने कुछ गेम कंपनियों के साथ करार किया है और डेडिकेटेड कंप्यूटर गेम का डेवलपमेंट चल रहा है.

हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि गेम का कंटेंट क्या होगा. गौरतलब है कि 2012 में फेसबुक ने पहली बार गेमिंग कंपनी Zynga के साथ करार किया था. इसके तहत कंपनी ने फार्मविल सीरीज के गेम्स बनाए जो काफी पॉपुलर हुआ.

फेसबुक पर यह गेम इतना पॉपुलर हो गया कि कुछ ही महीने में Zynga ने बताया कि उसके गेम दुनिया भर के 311 मिलियन लोग महीने में एक बार इसे खेल रहे हैं. हालांकि इस गेम को खेलने को लिए लोगों को फेसबुक यूज करना होता था.

Advertisement

इसे मद्देनजर रखते हुए फेसबुक अब डेडिकेटेड कंप्यूटर गेमिंग में भी . रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक ने यूटिलिटी टेक्नॉलोजी से करार किया है गेम बनाने का टूल्स डिजाइन करती है.

देखना दिलचस्प होगा कि फेसबुक कंप्यूटर गेमिंग की दुनिया में भी दबदबा बना पाती है या नहीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement