अगर आप इंस्टाग्राम पर फोटो डालने के शौकिन हैं और हर बार दो-तीन फोटोज में से कौन सी फोटो पोस्ट करनी है इस बात को लेकर क्नफ्यूज हो जाते हैं. कभी बाहर घूमने जाते हैं या किसी की शादी में जाकर बहुत सारी सेल्फी क्लिक कर लेते हैं. पर आप नहीं चाहते कि आपके फ्रेंड्स एक पुरे लाइन में आपकी वही फोटोज देखें. तब शायद आपको पूरी गैलरी केवल एक पोस्ट में अपडेट करने की कमी खलती होगी.
ऐसे में ये आपके लिए ये खुशखबरी हो सकती है. एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक स्मार्टफोन यूजर्स को एलबम पोस्ट करने वाला फीचर दे सकता है. जिसकी टेस्टिंग जारी है. जिससे अब आप अपने फोन की गैलरी में से अलग-अलग फोटोज सेलेक्ट कर एक सिंगल एलबम बना कर पोस्ट कर सकेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, इस एलबम में आप एक बार में केवल ही सेलेक्ट कर पाएंगे. साथ ही हर फोटो पर आपको अगल से फिल्टर और न भी उपलब्ध रहेगा. अभी यूजर्स इस फीचर का उपयोग फेसबुक पर कर ही रहे हैं और अगर सचमुच इंस्टाग्राम इस फीचर को जोड़ देता है तो यूजर्स को थोड़ी सुविधा मिल सकती है.