scorecardresearch
 

फट सकती है HP के लैपटॉप की बैटरी, कंपनी ने तुरंत मांगा वापस

HP ने दुनियाभर से लगभग एक लाख बैटरियां वापस मंगवाई है जिनमे गर्म होने और जलने की शिकायत आई है.

Advertisement
X
Representational image
Representational image

HP जो लैपटॉप बनाने वाली कंपनी है उसने लैपटॉप की बैटरी के फटने और जलने की शिकायत के बाद दुनिया भर से बैटरियां वापस मंगवाईं हैं. जैसे ही ये मामला सामने  आया और कंपनी तक पहुंचा कंपनी ने तुरंत ही दुनिया भर से 101,000 लैपटॉप की बैटरियां वापस मंगवाने का ऐलान किया.

कन्ज्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन कि HP ने अपने लैपटॉप में लगाए गए 1 लाख से भी ज्यादा लिथियम आयन बैटरी जो पैनासॉनिक के द्वारा बनाई गई है उसे वापस मंगाने का ऐलान किया है. ये बैटरियां एक निश्चित समयावधि के दौरान बनाए गए हैं जो जो ज्यादा गर्म होने से जल और फट जा रही है.

HP Compaq, HP ProBook, HP Envy, Compaq Presario और HP Pavillion इन लैपटॉप की जिसे कंपनी ने मार्च 2013 से अक्टूबर 2016 के दौरान बेचा.

Advertisement

और दिए गए निर्देशों को फॉलो कर जानें की क्या आपके लैपटॉप की बैटरी भी वापस होगी.

अगर आपकी बैटरी वापसी के योग्य है तो तुरंत उसे उपयोग करना बंद कर दें और कंपनी को वापस कर दें.

Advertisement
Advertisement