सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने अपनी एक्सप्रेस wi-fi सेवा आज भारत में शुरू की. इसके तहत कंपनी देश के ग्रामीण इलाकों में यूजर्स को सार्वजनिक हाटस्पॉट के जरिए इंटरनेट सुविधा मुहैया कराएगी. कंपनी ने ये सेवा अपने विवादास्पद फ्री बेसिक्स प्रोग्राम के लगभग एक साल बाद की है जिसे उसे वापस लेना पड़ा था.
फ्री बेसिक्स में चुनींदा वेबसाइटों की फ्री एक्सेस दी जाती थी लेकिन पर काम करता है और इसमें इंटरनेट का एक्सेस किसी निश्चित वेबसाइट तक सीमित नहीं है. इसके तहत लोग सार्वजनिक वाईफाई हाटस्पॉट की सेवा लेने के लिए डेली, विकली या मंथली डेटा पैक खरीद सकते हैं.
फेसबुक ने अपनी इस सेवा के तहत टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को पार्टनर बनाया है. कंपनी अगले कुछ महीने में 20,000 से अधिक वाईफाई हाटस्पॉट लगाएगी. फेसबुक की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, भारत में लगभग की जनसंख्या है लेकिन केवल 39 करेाड़ ही इंटरनेट से जुड़े हैं.
एक्सप्रेस वाईफाई के जरिए फेसबुक समाज के उन लोगों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार करना चाहती है जो कि अब तक इससे वंचित हैं. उन्होंने कहा कि फेसबुक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडरों और 500 से अधिक रिटेलरों के साथ काम कर रही है. फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान और मेघालय में लगभग 700 हाटस्पाट के जरिए उपलब्ध है.