scorecardresearch
 

25 साल पहले टिम बर्नर्स ली ने बनाई दुनिया की पहली वेबसाइट

दुनिया की पहली वेबसाइट 25 साल की हो गई है. वर्ल्ड वाइड वेब बनाने वाले ब्रिटिश वैज्ञानिक टिम बर्नर्स ली ने यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च के लिए पहली वेबसाइट बनाई.

Advertisement
X
सर टिम बर्नर्स ली
सर टिम बर्नर्स ली

वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) की खोज करने वाले ब्रिटिश वैज्ञानिक सर टिम बर्नर्स ली ने 20 दिसंबर 1990 को  NeXT कंप्यूटर पर दुनिया की पहली वेबसाइट लाइव की, जिसे 6 अगस्त 1991 में दुनिया भर के लोगों ने देखा. इस वेबसाइट में उन्होंने सर्वर सेटअप का डिटेल दिया था इसके अलावा उन्होंने वेबसाइट पर शेयर किए गए डेटा को एक्सेस करने के तरीके भी बताए.

यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च के लिए बनी थी पहली वेबसाइट

वेबसाइट यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) के लिए बनाई थी जिसका एड्रेस था. इस वेबसाइट को ओपन करने पर आपको टिम बर्नर्स ली द्वारा डाली गई तमाम जानकारी मिलेगी जिनकी खोज उन्होंने खुद की थी. इस वेबसाइट को फ्रांस और स्विट्जरलैंड बॉडर पर बने CERN के कैंपस में बनाया गया था. WWW के जरिए दुनिया के सर्वर्स और वेबसाइट को जोड़ने का तरीका दिया जिसके बाद लगातार इसका यूज हो रहा है.

Advertisement

 

CERN के पास है असली सर्वर

यह है कि आज भी CERN के पास वो ऑरिजनल सर्वर है जिसपर सबसे बर्नर्स ली ने सबसे पहली वेबसाइट होस्ट की थी. पहली वेबसाइट से लेकर आजतक वर्ल्ड वाइड वेब में काफी बदलाव आया है. रिसर्चर्स और वैज्ञानिक लगातार इसमें बदलाव कर रहे हैं पर टिम बर्नर्स ली का वर्ल्ड वाइड वेब के बिना आम लोग इंटरनेट यूज नहीं कर सकते.

Advertisement
Advertisement