scorecardresearch
 

Hammer Wave Review: सस्ता स्पीकर चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प

Hammer Wave Speaker Review: कम कीमत में एक स्पीकर खरीदना चाहते हैं, तो पिछले कुछ दिनों में मैंने एक स्पीकर को इस्तेमाल किया है. ये स्पीकर छोटा है और बैटरी पावर्ड है. यानी आपको इसे चार्ज करना होगा और आपका काम हो जाएगा. ये स्पीकर Hammer ब्रांड का है, जो Shark Tank पर काफी चर्चा बटोर चुका है.

Advertisement
X
Hammer Wave स्पीकर कम कीमत में आने वाला एक दमदार ऑप्शन है. (Photo: ITG)
Hammer Wave स्पीकर कम कीमत में आने वाला एक दमदार ऑप्शन है. (Photo: ITG)

कम बजट में एक अच्छा स्पीकर बहुत से लोगों की जरूरत होती है. मार्केट में इस तरह की सर्विस वाले कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर Hammer Wave है, जिसे मैं पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहा हूं. ये स्पीकर Hammer ब्रांड का है. ये ब्रांड Shark Tank में आने के बाद चर्चा में आया था. 

वैसे तो कंपनी का सीधा मुकाबला boAt जैसे ब्रांड्स से है. हालांकि, शार्क टैंक में जब ब्रांड आया था, उस वक्त Hammer में 40 परसेंट हिस्सेदारी अमन गुप्ता (boAt के फाउंडर) ने 1 करोड़ में खरीद ली थी. अब ब्रांड का अप्रोच बोट से अलग है. कंपनी कम बजट वाले डिवाइसेस पर फोकस कर रही है. 

पिछले कुछ दिनों से मैं कंपनी का 10W क्षमता वाला स्पीकर इस्तेमाल कर रहा हूं. ये स्पीकर छोटा और पोर्टेबल है. इसमें बैटरी भी दी गई है, जिसकी वजह से इसे कहीं भी इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. अब सवाल है कि क्या Hammer Wave वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है. 

डिजाइन कैसा है? 

Hammer Wave का डिजाइन मार्केट में मिलने वाले दूसरे पोर्टेबल स्पीकर जैसा ही है. हालांकि, ये बहुत ज्यादा कॉम्पैक्ट नहीं है. इसका साइज पुराने रेडियो जैसा है. स्पीकर के टॉप पर वॉल्यूम, मोड्स और प्ले/पॉज बटन्स मिलते हैं. रियर साइड में पावर बटन दी गई है. बटन्स की क्वालिटी अच्छी है और ये सस्ता नहीं फील करवाती हैं.
 Hammer

Advertisement

इसमें USB पोर्ट, TF कार्ड और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और ये कहीं से भी सस्ता नहीं लगता है. बैक पैनल मैट फिनिश के साथ आता है, जो प्लास्टिक का है. वहीं फ्रंट में ट्रेडिशनल स्पीकर जैसा लुक देने की कोशिश की गई है. स्पीकर में हैंगिंग लूप दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Blaupunkt Atom Review: पोर्टेबल स्पीकर्स का ऐटम बॉम्ब है, खरीदकर नहीं होगा पछतावा

कैसी है परफॉर्मेंस? 

Hammer Wave में 10W का साउंड आउटपुट मिलता है. इसे यूज करना आसान है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के बाद सीधे प्लग एंड प्ले. इसे यूज करते हुए मुझे एक बजट स्पीकर की क्षमताएं साफ-साफ दिखीं. यानी स्पीकर की क्वालिटी अच्छी है, लेकिन इसकी कीमत के मुताबिक है. आसान शब्दों में कहूं, तो इसे फुल वॉल्यूम पर प्ले करते ही आपको इसकी कीमत का एहसास हो जाएगा.Hammer

अगर कोई इससे बहुत ज्यादा उम्मीद करेगा, तो निराशा हाथ लगेगी. टेस्टिंग में मैंने पाया कि हाई वॉल्यूम पर स्पीकर थोड़ा स्ट्रगल करता है. हालांकि, लो पिच पर इसकी परफॉर्मेंस ठीक है. यानी एक कमरे के लिए आप इसे खरीद सकते हैं. 

इसमें 1200mAh की बैटरी दी गई है. बैटरी लाइफ अच्छी है और देर तक चलती है. सिंगल चार्ज में आप इसे 4 से 5 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं. कुल मिलाकर परफॉर्मेंस के मामले में ये डिवाइस औसत दर्जे का है. इससे बहुत ज्यादा की उम्मीद नहीं रखेंगे, तो ये उम्मीद पर खरा उतरेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: XElectron Techno Projector Review: 6 हजार में 100-inch की टीवी का मजा

बॉटम लाइन 

Hammer Wave एक छोटा स्पीकर है, जिसे सिंगल यूजर के हिसाब से डिजाइन किया गया है. यानी आप इसे पार्टी स्पीकर की तरह से ट्रीट ना करें, तो बेहतर होगा. इसमें 10W का साउंड आउटपुट मिलेगा. आप इसे किसी टाइप-सी चार्जर से चार्ज कर सकते हैं. 

ये स्पीकर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 699 रुपये में मिल रहा है. सिंगल चार्ज में आप लंबे समय तक यूज कर सकते हैं. Hammer Wave स्पीकर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो कम कीमत एक पोर्टेबल और ठीक-ठाक प्रोडक्ट चाहते हैं. इसमें FM मोड भी मिलता है. कुल मिलाकर 700 रुपये के बजट में ये अच्छा स्पीकर है. 

आज तक रेटिंग- 8.5/10

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement