OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर बता रही है. इस फोन में कंपनी ने गेमिंग, बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर बड़ा फोकस किया है.
OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे पावरफुल फोन्स में शामिल करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 165 FPS तक गेमिंग सपोर्ट करता है, जो इस प्राइस रेंज में पहली बार देखने को मिल रहा है.
OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
BGMI, COD Mobile और Free Fire Max जैसे गेम्स में स्मूद एक्सपीरियंस के लिए इसमें 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और हाई प्रिसिजन जाइरोस्कोप दिया गया है.
कंपनी के मुताबिक, इस फोन का AnTuTu स्कोर 25 लाख से ज्यादा है. इस सेगमेंट में आम तौर पर किसी फोन का इतना स्कोर देखने को नहीं मिलता है.
OnePlus Nord 6: Camera
कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord 6 में 50MP Sony मेन सेंसर दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS मिलता है.
इसके अलावा 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. यह फोन 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और AI फीचर्स के जरिए फोटो और वीडियो को बेहतर बनाने की कोशिश करता है.
OnePlus Nord 6: AI Features
इसमें AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Perfect Shot जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही Google Gemini इंटीग्रेशन भी मिलता है, जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाता है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में G2 Wi-Fi चिप दी गई है, जो भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी बेहतर सिग्नल देने का दावा करती है. इसके साथ 5G Advanced सपोर्ट भी मिलता है, जिससे डेटा स्पीड और कनेक्टिविटी बेहतर होती है. डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन फ्लैगशिप जैसी फील देता है.
OnePlus Nord 6: Display
इसमें 1.5K AMOLED 165Hz डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जाती है. कम रोशनी में आंखों पर असर कम करने के लिए इसमें हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट भी दिया गया है.
OnePlus Nord 6: Battery & Charging
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा रही है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकता है. फिलहाल मार्केट में 7000mAh बैटरी वाले फोन आ रहे हैं, लेकिन कंपनी का ये फैसला चौंकाने वाला है.
इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे यह लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. इतना ही नहीं, यह फोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप इसे पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
डिजाइन और मजबूती के मामले में भी कंपनी ने इस फोन पर काम किया है. OnePlus Nord 6 में IP66, IP68 और IP69 जैसी रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. इसके साथ क्रिस्टर गार्ड ग्लास और मिलिट्री ग्रेड टेस्टिंग का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह फोन लंबे समय तक टिकने का दावा करता है.
OnePlus Nord 6: Price
कीमत की बात करें तो OnePlus Nord 6 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है.
OnePlus Nord 6: Offers
बैंक ऑफर्स के तहत Axis Bank और HDFC Bank कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये तक आ जाती है.
यह फोन 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Amazon, OnePlus की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.