scorecardresearch
 

23MP कैमरा और 4GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nubia Z11 mini S

Nubia ने अपने नए स्मार्टफोन Nubia Z11 mini S को भारत में लॉन्च कर दिया है, जानें कीमत और फीचर्स...

Advertisement
X
Nubia Z11 mini S
Nubia Z11 mini S

ZTE के ब्रांड Nubia ने अपने नए स्मार्टफोन Nubia Z11 mini S को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था. कंपनी ने इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी है.

नए स्मार्टफोन को मंगलवार शाम 4 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. बता दें कि ये Nubia Z11 का चौथा स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका रियर कैमरा है. कंपनी ने इसके रियर में Sony IMX318 Exmor RS सेंसर, फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) और कॉन्ट्रास्ट ऑटोफोकस के साथ 23 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. इसका ऑटोफोकस सब्जेक्ट को 0.1 सेकंड में फोकस करने में सक्षम है. इसके अलावा इसके रियर में f/2.0 का अपर्चर और सफायर प्रोटेक्टिव लेंस दिए गए हैं.


वहीं फ्रंट कैमरे की बात करें तो Sony IMX258 CMOS, PDAF, f/2.0 अपर्चर, कॉन्ट्रास्ट ऑटोफोकस और 80 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.

Advertisement

नए Nubia Z11 mini S में यूनिबॉडी डिजाइन में एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है. साथ इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. डुअल सिम वाला ये स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है. इसमें 5.2 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गई है.


Z11 mini S को ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. इसकी इंटरनल स्टोरेज 64GB की है जिसे कार्ड की मदद से 200GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट सेटअप मौजूद है. इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 3000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac (2.4GHz and 5GHz), Bluetooth v4.1, GPS और USB Type-C मिलेगा. साथ ही इसमें NeoSafe 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

Advertisement
Advertisement