scorecardresearch
 

लॉन्च होने के तुरंत बाद तेजी से फ्लिपकार्ट पर बिका 'Moto G5 Plus'

फ्लिपकार्ट ने ये जानकारी दी है कि उसने लॉन्चिंग के बाद हर मिनट 50 फोन की दर से Moto G5 Plus की बिक्री की है.

Advertisement
X
Moto G5 Plus
Moto G5 Plus

Moto G5 Plus स्मार्टफोन जिसे फ्लिपकार्ट पर 15 मार्च को लॉन्च किया गया था, लॉन्चिंग के पहले दिन ही इसकी रिकॉर्ड बिक्री हुई है. फ्लिपकार्ट के मुताबिक, उसने हर मिनट 50 फोन की दर से Moto G5 Plus की बिक्री की. यहां तक कि Moto G5 Plus (3GB/16GB) वेरिएंट पहले कुछ मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया.

फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट एक्सचेंड प्रोग्राम के तहत नए G5 Plus के लिए फोन बदले गए.


Flipkart के डायरेक्टर (मोबाइल्स) अय्यप्पन आर ने बताया, 'Moto G5 Plus की एक्सक्लूसिव लॉन्च को मिली शानदार प्रतिक्रिया ग्राहकों की किफायती बजट लैटेस्ट टेक्नोलॉजी पाने की मांग को दर्शाती है'.

Moto G5 Plus के स्पेशिफेशन्स की बात करें तो स्लिक डिजाइन ऑल मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गई है. बैटरी की बात करें तो 15 मिनट में 6 घंटे के लिए चार्ज कर देने वाले फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 3000mAh की बैटरी दी गई है.

Advertisement

सबसे खास इसका कैमरा है, कंपनी ने इसके लॉन्च के दौरान कैमरा फीचर पर काफी जोर दिया था, इसे कंपनी ने इस क्लास में सबसे बेहतरीन फोन कैमरा करार दिया है. इसका फास्ट कैमरा हैंड को शेक करते ही लॉन्च हो जाता है. इसके रियर में ऑटोफोकस पिक्सल सपोर्ट के साथ 12MP का कैमरा दिया गया है. इसके रियर में ही कलर बैलेंस करने के लिए डुअल फ्लैश सपोर्ट भी दिया गया है. वहीं अगर फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 5 MP का वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा दिया गया है. इसके अलावा इससे स्लो मोशन वीडियो भी रिकार्ड किया जा सकता है.

डुअल नैनो सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में 2.0GHz स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों वेरिएंट के इंटरनल स्टोरेज को कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. नया MOTO G5 Plus पर काम करता है. इसे आप ल्यूनार ग्रे और फाइन गोल्ड वाले दो कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं.


कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE के साथ Micro USB, GPS,A-GPS,GLONASS,NFC और Bluetooth version 4.2 दिया गया है. इसमें फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है.

Advertisement
Advertisement