scorecardresearch
 

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी लागू होने की डेट 2 माह बढ़ी, केंद्र सरकार ने जारी किया बयान

केंद्र सरकार ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) को पूरी तरह लागू करने की डेट दो माह बढ़ाने का फैसला लिया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कई ऑपरेटरों की ओर से पूर्ण एमएनपी के लिए जरूरी हार्डवेयर और साफ्टवेयर लगाए जा चुके हैं. इन ऑपरेटरों की ओर से इंटरनल टेस्टिंग चल रही है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

केंद्र सरकार ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी () को पूरी तरह लागू करने की डेट दो माह बढ़ाने का फैसला लिया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कई ऑपरेटरों की ओर से पूर्ण एमएनपी के लिए जरूरी हार्डवेयर और साफ्टवेयर लगाए जा चुके हैं. इन ऑपरेटरों की ओर से चल रही है. इस संबध में अंतिम टेस्टिंग जल्द ही शुरू होंगी और इसे अधिकतर ऑपरेटर अगले दो माह में पूरा कर लेंगे.

सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण( ट्राई) की 3 नवबंर 2014 की दी गई थी. इन सिफारिशों को छह माह के भीतर लागू करना था. बयान में कहा गया है कि एमएनपी को पूरी तरह लागू करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं.

इस संबध में ट्राई ने भी 25 फरवरी, 2015 को नियम जारी किए थे. इन नियमों में किसी नंबर को दूसरे नेटवर्क पर शुरू करने की और एमएनपी को करने के लिए डीटेल प्रक्रिया और स्टेप बताए गए थे.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement