Micromax ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Micromax Spark Vdeo को भारत में लॉन्च कियावल है. 4G VoLTE सपोर्ट वाले इस फोन की कीमत 4,499 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन को एक्लूसिव तौर पर स्नैपडील से खरीदा जा सकता है.
चूंकि ये स्मार्टफोन Vdeo सीरीज का है इसलिए इसमें पहले से लोडेड मौजूद हैं. ग्राहक Spark Vdeo को केवल गोल्ड कलर वेरिएंट में ही खरीद पाएंगे. इस फोन में Micro-USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक को बॉटम एज में दिया गया है, जबकि स्पीकर को डिवाइस के पीछे जगह दी गई है.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम स्लॉट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है. इसमें 4.5-इंच (480x854 pixels) FWVGA IPS डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 1GB रैम के साथ 1.1GHz स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन क्वॉडकोर प्रोसेसर ग्राहकों को मिलेगा. नए स्मार्टफोन में 8GB का इंटरनल स्टोरेज है जिसे कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरे की सेक्शन की बात करें तो Micromax Spark Vdeo के रियर में LED फ्लैश के साथ 5MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP का कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 1800mAh की है, जो 5 घंटे का टॉक-टाइम और 150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.0, GPS और FM रेडियो मौजूद है.
Micromax Spark Vdeo में ग्राहकों को मिलेगी साथ ही ये स्मार्टफोन 12 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है.