scorecardresearch
 

एलजी ने भारत में लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G5

भारत में 52,990 रुपये में एलजी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G5 लॉन्च हुआ है. जानिए यह दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग कैसे है.

Advertisement
X
LG G5
LG G5

भारत में एलजी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन G5 लॉन्च किया है. यह फोन दूसरी कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से काफी अलग है, क्योंकि इसमें अलग से पार्ट्स लगाए जा सकते हैं. इसकी कीमत 52,990 रुपये रखी गई है.

इस मॉड्यूलर स्मार्टफोन में कैमरा और बैट्री का बढ़ाने के लिए इसमें अलग से पार्ट्स लगाए जा सकते हैं. इसे आप सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.

इस मेटल बॉडी वाले 5.3 इंच की है और इसमें 4GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसमें दो कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से एक का डिग्री फील्ड ऑफ व्यू 78 डिग्री का है जबकि दूसरा 135 डिग्री वाइड व्यू की इमेज कैप्चर कर सकता है. इसका स्टैंडर्ड रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि वाइड एंगल कैमरा 8 मेगापिक्सल का है.

Advertisement

मॉड्यूलर फोन की खासियत
मॉड्यूलर स्मार्टफोन अलग अलग कॉम्पोनेंट्स से बना होता है जिसे यूजर्स आसानी से खोलकर इसके पार्ट्स को रिप्लेस कर सकते हैं. इसे खोलने के लिए इसके का यूज करना होगा. दूसरे स्मार्टफोन्स के सिम ट्रे की तरह ही इस फोन के सभी पार्ट्स निकलेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए मोबाइल एक्सपर्ट्स की जरूरत भी नहीं होगी.

इस फोन की ऑलवेज ऑन स्क्रीन में , डेट और दूसरे रिमाइंडर्स दिखेंगे. इसके लिए इस फोन को टच करने की जरुरत नहीं होगा. इस फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर यूज किया गया है जो इसके पावरफुल परफॉर्मेंस में मदद करेगा. यह फोन क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करता है जो इसे काफी तेजी से चार्ज करेगा.

Advertisement
Advertisement