ताइवान की हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HTC ने अपने दो स्मार्टफोन HTC U Ultra और HTC U Play को भारत में हाल ही में लॉन्च किया था, सोमवार से U Ultra को HTC इंडिया स्टोर से खरीदा जा सकता है. AI बेस्ड सेंस कंपैनियन फीचर है, जो जरुरत के वक्त जरुरी सुझाव देता है.
Ultra की कीमत गई है वहीं Play की कीमत 39,990 रुपये है. दोनों स्मार्टफोन के साथ एक साल का इंस्योरेंस दिया गया है जिसमें लिक्विड डैमेज और फिजिकल डैमेज शामिल है.
U Ultra जो कि भारतीय बाजार में सफायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लू, कॉसमेटिक पिंक और आइस व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है उसमें 4GB रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है. ये 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसे कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
HTC U Ultra में 5.7 इंच का QHD डिस्प्ले है जो एंड्राइड 7.0 नूगट पर काम करता है. कैमरे की बात की जाए तो इसमें f/2.8 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस वाला 12 अल्ट्रापिक्सल का रियर कैमरा है वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
Ultra सिंगल सिम और डबल सिम वाले दो वेरिएंट में पेश किया गया है. कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें VoLTE के साथ 4G LTE, GPS/ A-GPS, Bluetooth v4.2, Wi-Fi 802.11ac, NFC, DLNA, Miracast, HTC Connect और USB 3.1 Type-C दिया गया है. इस स्मार्टफोन में HTC USonic फीचर भी दिया गया है.
HTC U Play की बात की जाए तो इसमें 5.2 इंच का डिस्प्ले और प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. Play में 2,500 के साथ-साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है.