scorecardresearch
 

जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है Honor 8 Pro, जानें क्या हैं खूबियां

Huawei टर्मिनल ब्रांड Honor ने ये पुष्टि की है कि Honor 8 Pro स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल कैमरा सेटअप है.

Advertisement
X
Honor 8 Pro
Honor 8 Pro

Huawei टर्मिनल ब्रांड Honor ने ये पुष्टि की है कि Honor 8 Pro स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस स्मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्च किया गया था और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल कैमरा सेटअप है.

Honor 8 Pro के भारत में लॉन्च के विषय में चाइनीज कंपनी ने एक प्रेस स्टेटमेंट में सोमवार को कहा कि हैंडसेट को  'भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा'. भारत में Honor 8 Pro की कीमत पर बात करें तो यूरोप में इसे EUR 549 में लॉन्च किया गया था. माना जा सकता है कि भारत में भी इसकी कीमत इसी रेंज के आसपास होगी. अभी इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन आने वाले हफ्ते में उम्मीद की जा रही है.

Honor ब्रांड के लिए Honor 8 Pro चौथा स्मार्टफोन है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके पहले Huawei P9, Honor 8 और Honor 6X में डुअल कैमरा दिया गया था. इसके रियर में f/2.2 अपर्चर और LED के साथ 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.

Advertisement

Honor 8 Pro में 5.7 इंच QHD (1440x2560 पिक्सल) LTPS LCD डिस्पले दिया गया है. इसमें के साथ 1.8GHz ऑक्ट-कोर प्रोसेसर मौजूद है. इसका इंटरनल स्टोरेज 64GB का है जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

ये स्मार्टफोन Huawei के EMUI 5.1 OS बेस्ड एंड्रायड 7.0 नूगट बेस्ड पर चलता है. इसके रियर फिंगरप्रिंट भी दिया गया है और इसकी बैटरी 4000mAh की है. इसके अलावा दिलचस्प बात ये है कि इसके रिटेल बॉक्स को VR एक्सपिरियंस के लिए गूगल कार्डबोर्ड में भी बदला जा सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement