फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ 1073 में आसमान में एक बेहद खौफनाक घटना घटी, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. दुबई से तेल अवीव जा रहे इस विमान में ओमान के सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर धारदार हथियार से अचानक जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले का मुख्य उद्देश्य विमान को इजरायल की सीमा में किसी इमारत से टकराकर 9/11 जैसी बड़ी tragedy को अंजाम देना था. हमले के तुरंत बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा और महज 30 सेकंड में करीब 14,000 फीट नीचे आ गया.