scorecardresearch
 
Advertisement

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, व्यापार और टैरिफ पर चर्चा

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, व्यापार और टैरिफ पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक बार फिर फोन पर बेहद महत्वपूर्ण बातचीत हुई है. इस साल दोनों नेताओं के बीच यह चौथी टेलीफोनिक बातचीत है. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इस बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई. रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों और नए टैरिफ कानूनों के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है. हाल ही में ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने और अन्य चीजों को लेकर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिससे भारत सीधे तौर पर प्रभावित हो सकता है.

Advertisement
Advertisement