scorecardresearch
 

Coolpad Note 3 Plus : फुल एचडी डिस्प्ले ,3GB रैम और फिंगरप्रिंट स्कैनर से है लैस

चीन की कंपनी कूलपैड ने 8,999 रुपये में फुल एचडी डिस्प्ले, 3GB रैम और फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है.

Advertisement
X
Coolpad Note 3
Coolpad Note 3

सबसे सस्ते स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट देने वाली कंपनी कूलपैड ने भारत में एक नया स्मार्टफोन Coolpad Note 3 Plus लॉन्च किया है. इसकी कीमत 8,999 रुपये है और इसकी बिक्री 13 मई से अमेजन इंडिया वेबसाइट पर होगी. आप इसे व्हाइट और गोल्ड कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं.

फुल एचडी स्क्रीन और 3GB रैम
5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस डिवाइस में 1.3GHz ऑक्टाकोर MediaTek प्रोसेसर और 3GB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 64GB तक किया जा सकता है.

यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और इसमें एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया है. इसकी बैट्री 3,000mAh की है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इनमें वाईफाई, ब्लूटूथ, एलटीई, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं.

Advertisement

मिलेगा फिंगरप्रिंट स्कैनर
आपको बता दें कि भारतीय बाजार में इस कीमत में फिंगरप्रिंट वाले स्मार्टफोन शायद ही मिलेंगे. इसके पिछले स्मार्टफोन कीमत के लिहाज से अच्छे साबित हुए हैं. हाल ही में कंपनी ने CoolPad Note 3 की कीमते कम की हैं जो अब 8,499 रुपये में मिल रहा है.

Advertisement
Advertisement