scorecardresearch
 

ब्लैकबेरी क्लासिक की भारत में कीमत घोषित

ब्लैकबेरी ने भारत में अपने नए हैंडसेट क्लासिक की कीमतें घोषित कर दी हैं. BB 10 OS पर आधारित इस फोन की कीमत 31,990 रुपये है और यह खास तौर से स्नैपडील पर मिल रहा है.

Advertisement
X
ब्लैकबेरी क्लासिक
ब्लैकबेरी क्लासिक

ने भारत में अपने नए क्लासिक की कीमतें घोषित कर दी हैं. BB 10 OS पर आधारित इस की कीमत 31,990 रुपये है और यह खास तौर से स्नैपडील पर मिल रहा है.

ब्लैकबेरी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 1.5 जीएचजेड डुअल कोर प्रोसेसर से लैस है. यह ब्लैकबेरी के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है. इसमें 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है.

यह फोन भी ब्लैकबेरी के अन्य की तरह ही है और इसमें क्वर्टी कीबोर्ड और ऑप्टिकल ट्रैक पैड भी है. इसका स्क्रीन 3.6 इंच का टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है. इसे गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिला हुआ है. इसका वज़न 178 ग्राम है और यह 10.2 मिमी मोटा है.

इसका कैमरा 8एमपी का है और इसकी बैटरी 3 जी पर 17 घंटे का टॉक टाइम दे सकती है.

Advertisement
Advertisement