scorecardresearch
 
Advertisement

टेनिस

tennis

मैच फिक्सिंग में फंसा ये खिलाड़ी, लगा 24 साल का बैन, बर्बाद हुआ करियर

16 अक्टूबर 2026

मैच फिक्सिंग के आरोपों पर हुई इस कार्रवाई के साथ स्टीफन मिलिसेविक 2050 तक टेनिस से प्रतिबंधित रहेंगे. आईटीआईए ने हालांकि मामले से जुड़े अन्य खिलाड़ियों और कथित तौर पर फिक्स किए गए मैचों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है.

Who is Maaya Rajeshwaran

सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, माया ने रचा इतिहास

12 अक्टूबर 2026

माया राजेश्वरन को बचपन से ही टेनिस में रुचि रही है. यह देखकर उनके माता-पिता ने उन्हें इस खेल को खेलने के लिए काफी प्रोत्साहित किया. माया ने अब महज 17 साल की उम्र में सानिया मिर्जा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

Alexander Zverev

2020 का अधूरा सपना पूरा... ज्वेरेव ने शेल्टन को हरा जीता US Open

14 सितंबर 2026

इस जीत के साथ अलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम अब कुल 26 करियर टाइटल्स हो चुके हैं. इसमें 2 ग्रैंडस्लैम टाइटल भी शामिल हैं. ज्वेरेव बोरिस बेकर के बाद यूएस ओपन जीतने वाले पहले जर्मन मेन्स टेनिस प्लेयर है. बोरिस बेकर ने 1989 में न्यूयॉर्क में खिताबी जीत हासिल की थी.

Elena Rybakina

सबालेंका की बादशाहत खत्म, रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन

13 सितंबर 2026

एलेना रिबाकिना ने इस साल दो ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में भी खिताबी जीत हासिल की थी. ओवरऑल उनके करियर का ये तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. 2022 में रिबाकिना ने विम्बलडन चैम्पियनशिप में भी विमेंस सिंगल्स खिताब जीता था.

Ben Shelton, US Open 2026, New York

शेल्टन का तूफानी कमबैक, टियाफो को हराकर फाइनल में पहुंचे

12 सितंबर 2026

बेन शेल्टन इससे पहले 2023 के यूएस ओपन में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन तब उनका सफर वहीं खत्म हो गया था. इस बार उन्होंने उस प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में प्रवेश किया है. 2003 के बाद किसी अमेरिकी खिलाड़ी ने यूएस ओपन में मेन्स सिंगल्स टाइटल नहीं जीता है. अब शेल्टन इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे. 2003 में एंडी रोडिक ने यह खिताब जीता था.

Elena Rybakina

रिबाकिना का जबरदस्त पलटवार, गॉफ को हराकर फाइनल में

11 सितंबर 2026

आर्यना सबालेंका के पास यूएस ओपन में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का मौका है, जबकि एलेना रिबाकिना न्यूयॉर्क में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगी. रिबाकिना इस सीजन में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं और अब उनकी नजरें एक और बड़ी ट्रॉफी पर हैं.

 US Open 2026, Carlos Alcaraz eliminated,

US ओपन का सबसे बड़ा उलटफेर, अल्कारेज बाहर... शेल्टन ने किया श‍िकार

09 सितंबर 2026

अमेर‍िकी ओपन (US Open 2026) में बड़ा उलटफेर हुआ है. डिफेंडिंग चैम्प‍ियन कार्लोस अल्कारेज को क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन ने पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. मुकाबला 4 घंटे 28 मिनट चला . शेल्टन ने निर्णायक सुपर टाईब्रेक 10-7 से जीतकर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

Brianna Guagliardo

US Open स्टार हारा, गर्लफ्रेंड ने मचाया तहलका! बोल्ड लुक ने लगाई ‘आग’

09 सितंबर 2026

US Open से लुसियानो डार्डेरी के बाहर होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ब्रियाना गुआग्लियार्डो सुर्खियों में हैं. मॉडल और प्रशिक्षित बैले डांसर ब्रियाना की डांस स्टूडियो से शेयर की गई बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खींच लिया. उनके ग्लैमरस अंदाज पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Anastasia Potapova

दर्द से चीखी खिलाड़ी... अगले ही पल सबकी आंखें नम हो गईं

08 सितंबर 2026

US Open के चौथे दौर के मुकाबले में दर्दनाक चोट के बाद ऑस्ट्रिया की अनास्तासिया पोटापोवा कोर्ट पर गिर पड़ीं और आंसुओं में डूब गईं. उनकी दोस्त और प्रतिद्वंद्वी मिर्रा एंड्रीवा तुरंत मदद के लिए पहुंचीं. चोट के बावजूद पोटापोवा ने मैच पूरा किया, लेकिन हार के बाद दोनों के गले मिलने का भावुक पल पूरे स्टेडियम का दिल जीत गया.

Aryna Sabalenka US open 2026 weed

गंजेड़‍ियों की वजह से रुका LIVE मैच, परेशान हुईं स्टार ख‍िलाड़ी

05 सितंबर 2026

US Open में आर्यना सबालेंका और कामिला राखिमोवा के मुकाबले के दौरान अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. एक दर्शक के गांजा पीने की शिकायत के बाद सबालेंका ने अंपायर से खेल रुकवाने को कहा. तेज बदबू से परेशान वर्ल्ड नंबर-1 की शिकायत पर स्टेडियम स्टाफ को स्टैंड्स में भेजा गया. हालांकि, सबालेंका ने मैच जीतकर चौथे दौर में जगह बना ली.

Claudia Canals-Carlos Alcaraz

एनिमल-प्रिंट बिकिनी... ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने टेनिस धुरंधर का चैन छीना!

04 सितंबर 2026

US Open के बीच टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज की रूमर्ड गर्लफ्रेंड क्लाउडिया कैनाल्स ने Animal-Print बिकिनी में अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. इटली में अल्कारेज के साथ नजर आने के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हुई थी, हालांकि दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

 Aryna Sabalenka

गुस्से में लाल! र‍िपोर्टर के सवाल पर भड़क उठी ये टेन‍िस सुंदरी, VIDEO

03 सितंबर 2026

US Open 2026 में आर्यना सबालेंका ने दूसरे दौर में पोलिना इयात्सेंको को 6-1, 6-1 से सिर्फ 53 मिनट में हराया. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्री-टूर्नामेंट 'पार्टी और मस्ती' को लेकर सवाल पूछे जाने पर वह भड़क गईं. सबालेंका ने कहा कि ब्रांड एक्टिविटीज का मतलब यह नहीं कि वह ट्रेनिंग नहीं कर रही थीं.

Aryna Sabalenka

आर-पार ड्रेस, मचा बवाल... टेनिस स्टार का जवाब- किसे परवाह?

02 सितंबर 2026

दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका US Open में अपनी आर-पार दिखती जालीदार ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं. आलोचनाओं पर उन्होंने बेबाक जवाब देते हुए कहा, 'लोग क्या सोचते हैं, किसे परवाह? मुझे यह पसंद है.'

Novak Djokovic, US Open 2026

आंखों में आंसू, दिल में दर्द... जोकोविच की US Open से विदाई

31 अगस्त 2026

इस दिल तोड़ने वाली हार के बाद सबसे बड़ा सवाल नोवाक जोकोविच के भविष्य को लेकर है. उनकी पत्नी जेलेना और दोनों बच्चे भी मुकाबला देखने के लिए मौजूद थे. हार के बाद जोकोविच का भावुक होना इस पल को और खास बना गया. यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि न्यूयॉर्क में उनका यह आखिरी मुकाबला था.

Serena Williams, Venus Williams

व‍िल‍ियम्स स‍िस्टर्स का कमबैक! 46 की बड़ी बहन के साथ खेलेंगी सेरेना

27 अगस्त 2026

46 साल की वीनस विलियम्स और 44 साल की सेरेना विलियम्स एक बार फिर US ( अमेर‍िकन) ओपन में साथ खेलती नजर आएंगी. दोनों बहनों को महिला डबल्स में वाइल्ड कार्ड मिला है. यह जोड़ी 1999 और 2009 में US ओपन चैम्पियन रह चुकी है. दोनों ने साथ मिलकर 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब और तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं.

Rohan Bopanna

टेनिस टीम पर घमासान! बोपन्ना के सवालों पर मंत्रालय का पलटवार

25 अगस्त 2026

एशियन गेम्स की भारतीय टेनिस टीम से मानस धामने, वैष्णवी अडकर, सहज यमलापल्ली, वैदेही चौधरी और प्रार्थना थोंबारे को बाहर रखा गया है. SAI सूत्र के मुताबिक, इनके नाम AITA की ओर से भेजी गई लंबी सूची में ही नहीं थे. मंत्रालय ने साफ किया है कि एशियाई रैंकिंग के तय मानदंड में कोई ढील नहीं दी जाएगी, जबकि रोहन बोपन्ना ने खिलाड़ियों को मौका नहीं देने पर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.

Jannik Sinner US Open withdrawal

US Open से पहले बड़ा झटका, वर्ल्ड नंबर-1 स‍िनर OUT

22 अगस्त 2026

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण US Open 2026 से नाम वापस ले लिया है. व‍िम्बलडन खिताब जीतने के बाद से सिनर कोर्ट से दूर थे और मॉन्ट्रियल व सिनसिनाटी टूर्नामेंट भी नहीं खेले. पांच ग्रैंड स्लैम जीत चुके इटैलियन स्टार ने कहा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी और समय चाहिए.

Arantxa Sánchez Vicario of Spain

टेनिस स्टार की टूटी जिंदगी, प्यार में मिला धोखा और गंवा बैठीं ₹400 करोड़

24 जुलाई 2026

कभी टेनिस की दुनिया पर राज करने वाली स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी अरांत्सा सांचेज विकारियो अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं. चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली और विश्व नंबर-1 रह चुकीं विकारियो ने दावा किया है कि जिस शख्स पर उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने उनकी जिंदगी बदल दी.

Wimbeldon India

कुरेमल की कुल्फी, पंजाबी गाने! विंबलडन के देसी होने के पीछे है बड़ा गेम

16 जुलाई 2026

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इन्फ्लूएंसर्स इन दिनों विंबलडन के रॉयल बॉक्स में नज़र आए तो हर कोई हैरान था. सवाल यही था कि आखिर ये वहां क्यों और कैसे पहुंचे. जवाब पूरी तरह से मार्केटिंग पर निर्भर करता है, क्यूंकि मामला पैसा कमाने का है. यही वजह है कि विंबलडन थोड़ा देसी हुआ है और वो ऐसे ही नहीं हुआ है.

विम्बलडन फाइनल में जेंटल मैन बने वैभव सूर्यवंशी

13 जुलाई 2026

विम्बलडन 2026 फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का ब्लैक सूट और रॉयल लुक खूब चर्चा में रहा। उन्होंने बताया कि तैयारी का समय न मिलने पर अभिषेक शर्मा ने उनके लिए कपड़ों का इंतजाम किया।

वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को बताया अपना आइडल

13 जुलाई 2026

वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनसे पहली मुलाकात बेहद प्रेरणादायक रही और उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वहीं अभिषेक शर्मा ने भी युवराज को अपना आइडल बताते हुए इस अनुभव को खास बताया।

Advertisement
Advertisement