scorecardresearch
 

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में भारत की कमान संभालेंगे सरदार सिंह

अनुभवी मिडफील्डर सरदार सिंह 27 नवंबर से छह दिसंबर तक रायपुर में होने वाले आठ टीमों के हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में भारत की 18 सदस्यीय हॉकी टीम की कमान संभालेंगे. टीम की घोषणा साई सेंटर पर चल रहे नेशनल कैंप के दौरान की गई.

Advertisement
X
सरदार सिंह (फाइल फोटो)
सरदार सिंह (फाइल फोटो)

अनुभवी मिडफील्डर सरदार सिंह 27 नवंबर से छह दिसंबर तक रायपुर में होने वाले आठ टीमों के हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में भारत की 18 सदस्यीय हॉकी टीम की कमान संभालेंगे. टीम की घोषणा साई सेंटर पर चल रहे नेशनल कैंप के दौरान की गई.


जबकि गोलकीपर पी आर श्रीजेश उपकप्तान होंगे. डिफेंस का जिम्मा बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, वी आर रघुनाथ, जसजीत सिंह कुलार और रूपिंदर पाल सिंह पर होगा. सरदार, चिंग्लेनसाना सिंह, देवेंदर वाल्मीकि, मनप्रीत सिंह, धरमवीर सिंह और दानिश मुज्तबा मिडफील्ड संभालेंगे. जबकि आक्रमण का दारोमदार एस वी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित उपाध्याय और तलविंदर सिंह पर होगा.

ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट भी खेलेगी टीम
भारतीय टीम 19 से 23 नवंबर तक राजनांदगांव और रायपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. टीम के मुख्य कोच और हाई परफार्मेंस निदेशक रोलेंट ओल्टमेंस ने कहा, ‘टीम काफी समय से साथ है और प्रदर्शन में बहुत सुधार आया है. टेस्ट सीरीज से हमें अपनी कमजोरियों और ताकतों को जानने का मौका मिलेगा.’ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, ‘हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक के लिये हमारा पहला टेस्ट है. इससे हमें पता चल जायेगा कि सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ हमारे खिलाड़ी कहां ठहरते हैं.’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच 19, 22 और 23 नवंबर को खेले जायेंगे.

Advertisement

टीम इस प्रकार है
गोलकीपर: पी आर श्रीजेश, हरजोत सिंह.
डिफेंडर: बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, वी आर रघुनाथ, जसजीत सिंह कुलार, रूपिंदर पाल सिंह.
मिडफील्डर: सरदार सिंह (कप्तान) चिंग्लेनसाना सिंह, देवेंदर वाल्मीकि, मनप्रीत सिंह, धरमवीर सिंह, दानिश मुज्तबा.
फॉरवर्ड: एस वी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित उपाध्याय, तलविंदर सिंह.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement