scorecardresearch
 

सानिया और मार्टिना अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने तीसरे दौर के मैच में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

Advertisement
X
सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने तीसरे दौर के मैच में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने नीदरलैंड की मिशेला क्राइसेक और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रीकोवा की 13वीं वरीय जोड़ी को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-0 से पराजित किया. और मार्टिना ने शुरू से ही दबदबा बनाये रखा और पूरे मैच में अपनी सर्विस बचाए रखी.

पहले सेट में ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम की एक बार सर्विस तोड़ी और 14 विनर्स लगाए. इसके विपरीत क्राइसेक और स्ट्रीकोवा आठ विनर्स ही लगा पाई. यह सेट 33 मिनट तक चला. क्राइसेक और स्ट्रीकोवा ने दूसरे सेट में अधिक गलतियां की और छह बार उनकी सर्विस टूटने की स्थिति में पहुंची जिसमें सानिया और मार्टिना तीन अवसरों पर ब्रेक प्वाइंट लेने में सफल रही. क्राइसेक और स्ट्रीकोवा ने नौ सहज गलतियां करके एक तरह से और मार्टिना को जीत इनाम में दी. दूसरा सेट केवल 26 मिनट तक चला.

Advertisement

का अगला मुकाबला चीनी ताइपै की युंग जान चान और हाओ चिंग चान की नौवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा जिन्होंने एक अन्य मैच में इरीना कैमिलिया बेगु और रालुका ओलारू की रोमानियाई जोड़ी को 5-7 6-1 7-6 से हराया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement