भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी ने एक और विश्व खिताब अपने नाम तक लिया है. उन्होंने आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप जीत ली है. आडवाणी ने फाइनल में ईरान के आमिर सरखोश को शिकस्त दी. दोहा के अल-अरबी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गये फाइनल मुकाबले में आडवाणी ने 8-2 से जीत दर्ज कर अपना अपना 18वां विश्व खिताब जीता.
IBSF World Snooker Champion 2017 😀🙌🏆🤘🏻💪🏼
— Pankaj Advani (@PankajAdvani247)
बेस्ट ऑफ 15 फ्रेम के प्रारूप पर खेले गये फाइनल में सरखोश ने पहला फ्रेम जीतकर 1-0 की बढ़त कायम कर ली, लेकिन इसके बाद आडवाणी ने लगातार चार फ्रेम जीतकर 4-1 से बढ़त बना ली. छठे फ्रेम को सरखोश ने 134 के स्कोर के साथ अपने नाम किया, लेकिन आडवाणी इससे विचलित नहीं हुए और अगले चार फ्रेम जीत कर एक और स्वर्ण पदक हासिल किया.
आडवाणी ने यह मुकाबला 19-71; 79-53; 98-23; 69-62; 60-05; 0-134; 75-07; 103-4; 77-13; 67-47 से जीता. इससे पहले आडवाणी ने कड़े सेमीफाइनल में आस्ट्रिया के युवा खिलाड़ी फ्लोरियन नूबल को 7-4 से हराया. ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी 11 में से चार फ्रेम जीतने में सफल रहा, लेकिन आडवाणी ने 50, 57, 68, 67 और 80 के फ्रेम के साथ जीत दर्ज की.