scorecardresearch
 

मैराथन मुकाबले में एंडी मरे को हराकर नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के फाइनल में

नोवाक जोकोविच ने कड़े मुकाबले में शनिवार को ब्रिटेन के एंडी मरे को 6-3, 6-3, 5-7, 5-7, 6-1 से हराकर तीसरी बार फ्रेंच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाई. अब जोकोविच के पास करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का मौका है.

Advertisement
X
नोवाक जोकोविक
नोवाक जोकोविक

नोवाक जोकोविच ने कड़े मुकाबले में शनिवार को ब्रिटेन के एंडी मरे को 6-3, 6-3, 5-7, 5-7, 6-1 से हराकर तीसरी बार फ्रेंच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाई. अब जोकोविच के पास करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का मौका है.

क्वार्टर फाइनल में नौ बार के चैम्पियन रफेल नडाल को हराने वाले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को फाइनल में स्विट्जरलैंड के आठवें वरीय स्टेनिसलास वावरिंका का सामना करना है. शुक्रवार को तूफान के कारण इन दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को उस समय रोक दिया गया गया था, जब चौथे सेट में स्कोर 3-3 से बराबर था. मरे ने पहले दो सेट गंवाने के बाद अगले दो सेट जीतकर मुकाबला 2-2 से बराबर किया.

लेकिन सर्बिया ने जोकोविच ने निर्णायक सेट में आसान जीत के साथ मरे के खिलाफ लगातार आठवीं जीत दर्ज की. शीर्ष वरीय जोकोविच ने जनवरी में के फाइनल में भी मरे को हराया था. जोकोविच अब अगर रविवार को खिताब जीतते हैं, तो वह सभी चार मेजर खिताब जीतने वाले सिर्फ आठवें पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे.

Advertisement

जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘अंतिम सेट का पहला गेम अहम था और इसके बाद मैंने बेहतर खेलना शुरू कर दिया.’ उन्होंने कहा, ‘यह काफी मुश्किल मैच था. मैंने अच्छी शुरुआत की लेकिन एंडी ने आत्मविश्वास के साथ वापसी की.’ आठ बार के मेजर चैम्पियन जोकोविच रविवार को 16वीं बार में खेलने उतरेंगे. 

-इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement