विश्व के टॉप टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने दूसरे नंबर के स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को 6-4, 6-3 हराकर इटेलियन ओपन खिताब जीत लिया.
जोकोविक ने रविवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में फेडरर को 75 मिनट का वक्त लिया. रोम में जोकोविक का यह चौथा खिताब है. जोकोविक इस साल शानदार लय में नजर आ रहे हैं.
जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम करने के बाद जोकोविक चार एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 खिताब अपने नाम कर चुके हैं. साथ ही जोकोविक को इस वर्ष खेले 37 मैचों में केवल दो में हार का सामना करना पड़ा है.

जोकोविक के पास अब कुल 24 मास्टर्स 1000 खिताब हो गए हैं राफेल नडाल की बराबरी करने से महज तीन कदम पीछे हैं. दूसरी ओर, 17 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर अपने करियर में रोम में कोई भी खिताब नहीं जीत सके हैं.
इससे पहले यहां 2003 के फाइनल में स्पेन के फेलिक्स मांटिला और 2006 तथा 2013 के फाइनल में नडाल से हार का सामना करना पड़ा था.
जोकोविक की नजरें अब 24 मई से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन पर हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस सत्र में रही सफलताओं को देखते हुए वह पहली बार फ्रेंच ओपन भी अपने नाम करने में कामयाब होंगे.
इनपुट IANS