scorecardresearch
 

#AUSOPEN:फाइनल में हारी सानिया की जोड़ी, सातवें ग्रैंड स्लैम का सपना टूटा

भारत की सानिया मिर्जा और उनके क्रोशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में निराशा हाथ लगी.

Advertisement
X
सानिया-डोडिग
सानिया-डोडिग

भारत की सानिया मिर्जा और उनके क्रोशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में निराशा हाथ लगी है. मिक्स्ड डबल्स फाइनल में सानिया-डोडिग को एबिगेल स्पियर्स(अमेरिका)-जुआन सेबेस्टियन काबेल (कोलंबिया) की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से पराजित कर दिया.  इसके साथ ही सानिया का 7वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया.एबिगेल-जुआन की जोड़ी ने पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा किया है. 

पहला सेट 26 मिनट में हारे सानिया-डोडिग
पहले सेट में स्पियर्स-जुआन की जोड़ी ने महज 26 मिनट में सानिया-डोडिग पर 6-2 से जीत हासिल की.  दूसरे सेट में सानिया-डोडिग ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अमेरिकी-कोलंबियाई जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में अपना वर्चस्व हासिल किया और दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया. यह मुकाबला एक घंटा तीन मिनट तक चला.  दूसरी वरीयता प्राप्त सानिया-डोडिग ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी समंथा स्टोसर और सैम ग्रोथ को 6-4, 2-6 (10-5) से मात दी थी.

आखिरी बार 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था
सानिया ने आखिरी बार 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था, तब उनके जोड़ीदार महेश भूपति थे.सानिया ने अब तक तीन महिला डबल्स ग्रैंड स्लैम और इतने ही मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम जीते हैं. सानिया ने आखिरी ग्रैंड स्लैम 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का वुमंस डबल्स टाइटल जीत कर हासिल किया था.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement