scorecardresearch
 

ऑपरेशन के बाद रिकवरी मोड में कैप्टन स्मित मछार, विदेश मंत्रालय ने दिया हेल्थ अपडेट

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि फ्लाईदुबई के प्लेन में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की सेहत में अब सुधार हो रहा है. कैप्टन मछार अबू धाबी के एक हॉस्पिटल में हैं.

Advertisement
X
विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया स्मित मछार की सेहत में सुधार हो रहा है. (Photo: ITG)
विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया स्मित मछार की सेहत में सुधार हो रहा है. (Photo: ITG)

फ्लाईदुबई के विमान में को-पायलट के हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की सेहत में अब सुधार हो रहा है. अबू धाबी के एक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद वह रिकवर कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय (MEA) ने यह जानकारी दी है.

MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'कैप्टन मछार अबू धाबी के एक हॉस्पिटल में हैं. UAE में हमारा दूतावास उनके परिवार, डॉक्टरों, हॉस्पिटल और वहां के स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है, ताकि उनकी सेहत के बारे में ताजा जानकारी मिलती रहे.'

जायसवाल ने कहा, हमारे पास मौजूद जानकारी के अनुसार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

बता दें, कैप्टन स्मित मछार मूल रूप से गुजरात से बताए जाते हैं. उन्होंने अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा स्पाइसजेट के साथ काम करते हुए बिताया. जानकारी के अनुसार, वह 2011 में स्पाइसजेट से जुड़े थे और वहां पायलट के साथ प्रशिक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं. उनके पास बोइंग 737 विमान उड़ाने का अनुभव है.

यह भी पढ़ें: 'तुझ में रब दिखता है...' कैप्टन स्मित के लिए इजरायली कलाकार ऐसे जता रहे प्यार

इस बीच, PM मोदी ने अपने नेतृत्व के 25 साल पूरे होने के मौके पर स्मित मछार की हिम्मत और सूझबूझ को याद किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के पायलट की चर्चा है, एक दिन वो भी आएगा जब दुनिया मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा करेगी.

Advertisement

कैप्टन स्मित की बहादुरी की प्रधानमंत्री पहले भी तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि फ्लाईदुबई विमान में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने सूझबूझ दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. उनकी इस कोशिश से यात्रियों और दूसरे क्रू मेंबर को अंदर पहुंचने का मौका मिला और विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई जा सकी.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी कैप्टन स्मित को हीरो बताया. उन्होंने कहा था कि उनके अदम्य साहस और वीरता पर पूरे भारत को गर्व है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement