scorecardresearch
 

ISL: बिना गोल के ड्रा रहा केरल और मुंबई का मैच

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज मुंबई एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को गोलरहित ड्रा पर रोक दिया. मुंबई अब आठ मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि केरल ब्लास्टर्स आठ मैचों में नौ अंक लेकर छठे स्थान पर है.

Advertisement
X

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज मुंबई एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को गोलरहित ड्रा पर रोक दिया. मुंबई अब आठ मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि केरल ब्लास्टर्स आठ मैचों में नौ अंक लेकर छठे स्थान पर है.

केरल ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन पूरा मैच लगभग नीरस ही रहा. घरेलू मैदान पर ब्लास्टर्स पूरे अंक ले सकते थे लेकिन घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं उठा सके. भारत के गोलकीपर सुब्रत पाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करके ब्लास्टर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. लीग में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी सुब्रत ने तीन शर्तिया गोल बचाए.

मैच के आठवें मिनट में ब्लास्टर्स के मिलाग्रेस गोंजाल्वेस ने नाइजीरिया के पेन ओरजी को पास दिया. उसने हेडर लगाया लेकिन सुब्रत ने डाइव लगाकर इसे रोक दिया. रिबाउंड पर सेड्रिक हेंगबर्ट ने भी प्रयास किया लेकिन सुब्रत ने उसे फिर बचाया.

हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच खेल काफी सुस्त रहा और केरल की टीम ही हावी दिखी. हाफ टाइम तक केरल ने आठ हमले किए जबकि मुंबई पांच हमले कर सका.

Advertisement

फिर 65वें मिनट में सबीथ के शॉट पर उन्होंने गोल बचाया. आखिर में रफेल रोमी के हेडर पर गोल होने से उन्होंने रोका.
(एजेंसी से इनपुट)

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement