नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशी और जश्न का माहौल है. उनके घर किलकारी गूंजी है. सिद्धू 1 अक्टूबर को दादा बने. सिद्धू के बेटे करण और बहू इनायत ने नन्ही परी का वेलकम किया है. परिवार ने बेबी गर्ल का नाम आर्या सिद्धू रखा है. सिद्धू और उनकी पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं है. वो पोती को अपने जीवन में पाकर मानो धन्य हो गए हैं.
दादा बनकर खुश हैं सिद्धू
सिद्धू के मुताबिक, उनका सपना पूरा हो गया है. पोती की झलक दिखाते हुए वो इंस्टा पर कई वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. साथ ही में अपनी फीलिंग्स को भी एक्सप्रेस कर रहे हैं. सिद्धू ने नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी पत्नी नवजोत कौर पोती को गोद में खिला रही हैं. इस एडोरेबल मोमेंट को सिद्धू पीछे खड़े होकर निहार रहे हैं. वीडियो में सिद्धू इमोशनल नजर आए. अस्पताल से उन्होंने ये वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा- नोनी की आर्या के साथ पहली मुलाकात. वो इस मौके पर बेहद खुश थी. उसकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी.
वीडियो में नवजोत ने पोती को गोद में पकड़ा हुआ है. वो आर्या को आंखें खोलने को कहती हैं. नवजोत बोलीं- दादी, मम्मा कह रही हैं आंखें खोलो. बात नहीं सुन रही हो तुम. पीछे खड़े सिद्धू ने कहा- ये कोई नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी ना है जो तेरी बात सुनेगी. पोती संग दादा-दादी की इस क्यूट मस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया है. परिवार में कितनी खुशी है, उनके इमोशंस को इस वीडियो के जरिए समझा जा सकता है.
इससे पहले सिद्धू ने इंस्टा पर पोती के पैरों पर अपने सिर को रखते हुए क्यूट फोटो पोस्ट की थी. सिद्धू अपनी बहू इनायत को बेटी की तरह मानते हैं. डिलीवरी रूम में जाने से पहले सिद्धू ने इनायत संग फोटो क्लिक कराई थी. इसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं. परिवार ने अभी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया है. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने सिद्धू की फैमिली को मुबारकबाद दी है.