scorecardresearch
 

30 लाख का कर्ज... चली गई नौकरी, माता-पिता को बताने में लग रहा है डर, AI इंजीनियर ने मांगी मदद

30 लाख का कर्ज है अब कैसे भरेंगे... एआई इंजीनियर को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया. इतनी ही नहीं परिवार में लोगों को हेल्थ परेशानी भी है. अब रेडिट पर लोगों से मदद मांगी है. 

Advertisement
X
30 लाख का लिया लोन फिर चली गई नौकरी.
30 लाख का लिया लोन फिर चली गई नौकरी.

आज के दौर में नौकरी का कोई भरोसा नहीं रह गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक भारतीय टेक कंपनी ने एआई इंजीनियर को नौकरी से निकाल दिया है.  कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी इस परेशानी को शेयर किया है और यूजर्स से मदद मांगी है. लेकिन जो बात सबसे अजीब वह ये है कि एआई का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है, इस बीच एआई इंजीनियर को नौकरी से निकालना कहां तक सही है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब उनके परिवार की ओर से 30 लाख रुपये का लोन लिया गया है. लेकिन इसके पीछे क्या कहानी है चलिए जानते हैं. 

पोस्ट में इन बातों का जिक्र 

रेडिट पर साउथ-टास्क-4762 नाम के एक यूजर ने डेवलपर्सइंडिया सबरेडिट पर बताया कि उन पर 30 लाख रुपये का कर्ज है और उनकी नौकरी भी चली गई है. परिवार ने घर बनाने के लिए 30 लाख रुपये का कर्ज लिया था और पिछले एक साल से वह इसकी किस्त चुका रहे हैं. लोन को भरने का समय करीब 6 साल का है. यूजर ने कहा कि अब तक वह 3 लाख रुपये चुका चुके हैं, लेकिन नौकरी जाने के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बाकी कर्ज कैसे चुकाएंगे. 

एआई को नौकरी से निकाल दिया गया

नहीं लिया कंपनी का नाम 

हालांकि, अपनी पोस्ट में कर्मचारी ने कंपनी का नाम नहीं लिया है. लेकिन उनकी ओर से शेयर किए गए सीवी से पता चलता है कि वे जून 2024 से बेंगलुरु की एक टेक कंपनी में काम कर रहे थे. सीवी के मुताबिक, उनका काम लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) की मदद से जनरेटिव एआई ऐप्स बनाना था.

Advertisement

लेकिन लोगों को जो सवाल सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है, वह ये है कि एआई के बढ़ते क्षेत्र में एआई इंजीनियर की नौकरी जाना ये कैसे हो सकता है.  लेकिन यह मामला बताता है कि टेक और एआई सेक्टर में काम करने वालों के लिए भी नौकरी की पूरी गारंटी नहीं है.

टेकी एआई

माता-पिता को बताने में डर लगता है 

पोस्ट में एआई इंजीनियर ने इस बात का भी जिक्र किया कि उनकी पारिवारिक स्थिति इस समय ठीक नहीं है. उनकी मां गंभीर हेल्श परेशानी से डील कर रही हैं. उनके पिता की उम्र 60 साल से ज्यादा है और वह जल्द ही रिटायर होने वाले हैं. उन्होंने लिखा कि मुझे लग रहा है सब कुछ गड़बड़ हो गया है और मैं बहुत डरा हुआ हूं. मुझे समय नहीं आ रहा है कि मैं अपने माता-पिता को ये परेशानी कैसे बताऊं. 

मार्केट को लेकर घबरा रहा इंजीनियर 

हालात और भी ज्यादा इसलिए भी खराब हैं क्योंकि इंजीनियर को जॉब मार्केट के बारे में अच्छे से पता है. पोस्ट में भी उन्होंने इसका जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि मुझे इस खराब जॉब मार्केट में नौकरी मिलने का भरोसा नहीं है. मैं अपना रिज्यूमे शेयर कर रहा हूं, हो सकते तो मेरी मदद करें. 

Advertisement

reddit

रेडिट यूजर की प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट को देखने के बाद रेडिट यूजर ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इतना बड़ा लोन नहीं लेना चाहिए था. वहीं, एक यूजर ने कहा कि आप लोग लगभग बिना किसी आमदनी के 30 लाख का लोन किस गारंटी के साथ ले रहे हैं? आप अच्छी तरह जानते हैं कि आज के जमाने में किसी को भी नौकरी से निकाला जा सकता है. वहीं, एक अन्य यूजर ने यही बात कही, लेकिन मदद करने को तैयार था. उन्होंने लिखा कि आपने 30 लाख का लोन लेकर गलती की. खैर, मैं आपका रिज्यूमे अपने HR टीम को भेज दूंगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement