अंतराष्ट्रीय पुलिस इकाई इंटरपोल ने फीफा के साथ अपना करार तोड़ दिया है. आपको बता दें कि दो करोड़ यूरो की कीमत ये करार दस साल तक के लिए था. लेकिन फुटबाल की सबसे बड़ी इकाई में भ्रष्टाचार की खबरों के बीच इंटरपोल ने इस करार को तय समय से पहले ही खत्म कर दिया. इंटरपोल के चीफ जूर्गेन स्टॉक ने मई 2011 में हुए इस करार को खत्म करने की पुष्टि की.
बीती मई के अंत में के 14 वर्तमान और पूर्व अधिकारियों को में स्विट्जरलैंड में गिरफ्तार किये जाने के बाद से ही को अब तक के सबसे बड़े संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है. इसी विवाद के चलते सैप ब्लाटर को भी चुनाव जीतने के बाद भी इस्तीफा देना पड़ा.