scorecardresearch
 

स्टार एम्बाप्पे के 4 गोल से PSG ने 82 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

पीएसजी ने सत्र के शुरुआती नौ मुकाबले जीत कर ओलंपिक लिल्लोइस के 1936 में लगातार आठ जीत के रिकॉर्ड को भंग किया.

Advertisement
X
पीएसजी स्टार एम्बाप्पे बीच में (रॉयटर)
पीएसजी स्टार एम्बाप्पे बीच में (रॉयटर)

किलियन एम्बाप्पे के चार गोल की मदद से पेरिस सेट जर्मेन (पीएसजी) की टीम ने लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) के मुकाबले में लियोन को 5-0 से हराकर लगातार नौवीं जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया.

टीम ने सत्र के शुरुआती नौ मुकाबले जीत कर ओलंपिक लिल्लोइस के 1936 में लगातार आठ जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा. इससे पहले 29 सितंबर को पीएसजी ने नीस को 3-0 से हराकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने नौवें मिनट में गोलकर टीम का खाता खोला. इसके बार एम्बाप्पे ने 14 मिनट के अंदर दनादन चार गोल (61वें, 66वें, 69वें और 74वें मिनट में) कर टीम की बढ़त को 5-0 से कर दिया, जो खेल खत्म होने से बरकरार रहा.

Advertisement

इस जीत के साथ ही टीम के नौ मौचों में 27 अंक हो गए हैं, जो दूसरे स्थान पर काबिज एलओएससी (लिली ओलंपिक स्पोर्टिंग क्लब) से आठ अंक ज्यादा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement