स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेस्म में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत के स्टार वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के +110 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. वहीं, एथलेटिक्स में महिला डिस्कस थ्रो कंपीटीशन में सीमा कलीरामना ने ब्रॉन्ज जीत लिया है.
लवप्रीत सिंह ने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने स्नैच राउंड में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम का भार उठाया.
इन दो मेडल्स के साथ ही भारत ने अब तक कुल 16 मेडल्स (3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिए हैं.
स्नैच कंपीटीशन के बाद न्यूजीलैंड के डेविड लिटी लवप्रीत से पूरे 10 किलोग्राम पीछे थे. लेकिन क्लीन एंड जर्क के दूसरे राउंड में डेविड ने 223 किलोग्राम का भार उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही वो कुल 389 किलोग्राम वजन के साथ लवप्रीत से सिर्फ 1 किलोग्राम आगे निकल गए और गोल्ड मेडल हासिल किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लवप्रीत सिंह को बधाई दी. उन्होंने कहा कि लवप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और स्नैच में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया. प्रधानमंत्री ने उनकी लगन और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन प्रेरणादायक है. साथ ही उन्होंने लवप्रीत के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
Exceptional performance by Lovepreet Singh for winning a Silver in the Men's +110kg event. His outstanding effort in the snatch set a new Commonwealth Games record too. His dedication and determination are truly admirable. My best wishes to him for the endeavours ahead.#CWG2026 pic.twitter.com/fwgvJ5G3Vv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
'गोल्ड मिस होने का दर्द है, आगे और बेहतर करूंगा'
गोल्ड मेडल महज 1 किलोग्राम के मामूली अंतर से चूकने पर लवप्रीत सिंह ने अपनी निराशा जाहिर की. उन्होंने ANI से कहा, 'मैं गोल्ड मेडल जीतने से चूक गया. स्वाभाविक रूप से, जब आप गोल्ड से चूकते हैं तो दर्द होता है. मैं एशियाई खेलों जैसी आने वाली प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपना ये मेडल अपने कोच विजय शर्मा, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के सहदेव सर, भारत सरकार और भारतीय नौसेना के कैप्टन विजय कुमार को समर्पित करना चाहता हूं. इन सभी ने मेरा बहुत समर्थन किया है और मैं उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं.'
यह भी पढ़ें: CWG 2026: बिंद्यारानी ने जीता ब्रॉन्ज, ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला छठा मेडल
सीमा कलीरामना ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज
ट्रैक एंड फील्ड से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई. महिला डिस्कस थ्रो कंपीटीशन के फाइनल में भारतीय एथलीट सीमा कलीरामना ने 58.65 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. सीमा के इस प्रदर्शन ने एथलेटिक्स में भारत के पदकों का खाता खोला.
Congratulations to Seema for securing a Bronze in the Women's Discus Throw event with a best throw of 58.65m. Her efforts have made India proud and motivated the youth of our nation. Wishing her the very best for the endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/vDkf1OiNeX
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने पर सीमा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सीमा के इस शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है और युवाओं को प्रेरित किया है. प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं.