स्कॉटलैंड (Scotland), यूनाइटेड किंगडम का एक हिस्सा है, जो अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक किलों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है. यह देश उत्तरी यूरोप में स्थित है और इंग्लैंड के उत्तर में बसा हुआ है. यहां की झीलें (Lochs), हरे-भरे पहाड़ (Highlands), और पारंपरिक स्कॉटिश बैगपाइप इसे पूरी दुनिया में अलग पहचान देते हैं.
स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग (Edinburgh) है और सबसे बड़ा शहर ग्लासगो (Glasgow). यहां का मौसम ठंडा और नमी वाला होता है, सर्दियों में बर्फबारी और गर्मियों में हल्की धूप देखने को मिलती है.
स्कॉटलैंड का इतिहास बहादुर योद्धाओं और राजाओं से जुड़ा है. यहां के किले और स्मारक मध्यकालीन वास्तुकला के अद्भुत उदाहरण हैं. एडिनबर्ग कैसल और स्टर्लिंग कैसल ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं. स्कॉटिश संस्कृति में सेल्टिक और गैलिक परंपराओं का गहरा प्रभाव है. पारंपरिक किल्ट (Kilt) और बैगपाइप संगीत स्कॉटलैंड की पहचान माने जाते हैं.
स्कॉच व्हिस्की का उत्पादन और निर्यात स्कॉटलैंड की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
स्कॉटलैंड केवल एक देश नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का संगम है. यहां की किल्ट पहनने की परंपरा, बैगपाइप का संगीत, झीलों और पहाड़ों की सुंदरता और लोगों की मेहमाननवाजी इसे दुनिया के सबसे खास पर्यटन स्थलों में शामिल करती है.
ग्लास्गो में 11 दिनों तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो गया है, जिसमें भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. क्लोजिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड ने झंडा और बैटन भारत को सौंपा, जिसे 2030 के शताब्दी संस्करण की मेजबानी मिली है. ये गेम्स गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होंगे.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्कॉटलैंड की मेगन कीथ ने 5000 मीटर में कांस्य पदक जीतने के बाद अपने 100 वर्षीय दादा को गले लगाकर भावुक कर दिया. यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीयों का जलवा बरकार है. भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने पुरुष +110 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है, जबकि महिला डिस्कस थ्रो में सीमा कलीरामना ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है. भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक कुल 16 पदक (3 गोल्ड, 10 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिए हैं.
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने FIFA World Cup 2026 से टीम के बाहर होने के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया. राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे से 2-1 की हार उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुई. चोटों से जूझ रहे नेमार ने टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच खेले और विदाई के समय भावुक संदेश भी दिया.
विनीसियस जूनियर के दो शानदार गोल और मैथियस कुन्हा की एक बेहतरीन फिनिश की बदौलत ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. मियामी में खेले गए मुकाबले में नेमार ने लंबे चोटिल ब्रेक के बाद वापसी की. ब्राजील 7 अंकों के साथ ग्रुप-C में टॉप पर रहा.
12 साल बाद Nepal की T20 World Cup में ऐतिहासिक जीत: माइकल जोन्स की 71 रनों की तेजतर्रार पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मुकाबले में 7 विकेट पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में नेपाल की टीम ने जीत का लक्ष्य 19.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े. दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई.
सूर्य ग्रहण से पहले सूरज पर 8 लाख किलोमीटर से ज्यादा चौड़ा विशाल कोरोनल गड्ढा हो गया है. इसका मुंह पृथ्वी की ओर है. 16 फरवरी को इससे G2 भू-चुंबकीय तूफान आया. सूर्य से निकलने वाली हवा 700 किमी/सेकंड की रफ्तार से निकली. स्कॉटलैंड समेत कई जगहों पर रातों तक हरे-लाल ऑरोरा चमके. 18 फरवरी को फिर भयानक सौर तूफान आने की आशंका है.
Solar Eclipse से पहले सूरज पर विशाल Coronal Hole बना. 18 फरवरी को फिर Solar Storm की आशंका, G2 geomagnetic storm, aurora और Earth impact की पूरी जानकारी.
England vs Scotland T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैेच नंबर-23 में इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए ग्रुप-सी के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से पराजित किया. स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को जीत के लिए 153 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 10 गेंद बाकी रहते हाासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए रनचेज में टॉम बैंटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 63 रन बनाए. इंग्लैंड की मौजूदा टूर्नामेंट में तीन मैचों में ये दूसरी जीत रही. दूसरी तरफ स्कॉटलैंड ने भी तीन मैच खेले हैं, लेकिन उसे दो में हार मिली.
ITA vs SCO Highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इटली और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले के जरिए इटली की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया.
आज के दिन इंग्लैंड के इतिहास में एक रानी का सार्वजनिक रूप से सिर कलम कर दिया गया था. 8 फरवरी 1587 को स्कॉटलैंड की रानी मैरी का सबके सामने सिर धड़ से अलग कर दिया गया. क्योंकि उन पर अपनी कजन यानी की इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम की हत्या की साजिश रचने का आरोप था.
West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला गया. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड पर शानदार विजय हासिल की.
अब तक कोई भी मेजबान देश टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सका है. साथ ही किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड नही किया है. भारतीय टीम जैसी फॉर्म में है, ऐसे में वो इस बार ये मिथक तोड़ सकती है. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करने जा रहे हैं.
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने दो-पृष्ठ के पत्र में पाकिस्तान से सीधा आग्रह किया है और कहा कि इस प्रतिष्ठित मैच में खेलें और करोड़ों फैन्स का उत्साह बरकरार रखें.
पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन ने टी20 वर्ल्ड कप2026 से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के मामले में ICC की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि अगर टीम इंडिया आखिरी वक्त में किसी देश में खेलने से इनकार करती, तो क्या ICC उतनी ही सख्ती दिखाता.
मार्क बुचर ने T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने को क्रिकेट के लिए मिसाल बताया है. उनका कहना है कि सुरक्षा या किसी भी कारण से खेलने से इनकार करने वाली टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर अगली योग्य टीम को मौका दिया जाना चाहिए. बुचर ने खेल की साख को पैसों से ऊपर रखने पर जोर दिया.
T20 वर्ल्ड कप से पहले स्कॉटलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है, लेकिन तेज गेंदबाज सफयान शरीफ के वीजा को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है. जो पाकिस्तानी मूल के हैं, ऐसे में सवाल है कि आखिर यह खिलाड़ी कौन है?
टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के हटने के बाद शामिल हुए स्कॉटलैंड को भारत के वीजा की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान मूल के तेज गेंदबाज सफयान शरीफ सहित खिलाड़ियों के वीजा पर खास निगरानी है. स्कॉटलैंड को ICC और BCCI से पूरा समर्थन मिलने का भरोसा है.
Bangladesh के बाहर होने के बाद T20 World Cup 2026 में शामिल Scotland को India visa challenge. Pakistani-origin pacer Safyaan Sharif के वीजा पर scrutiny, ICC और BCCI से support की उम्मीद.
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारत चाहता था कि बांग्लादेश ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले और टीम को भारत में पूरी सुरक्षा देने की गारंटी भी दी गई थी
स्कॉटलैंड की टीम ने सोचा भी नहीं होगा कि उसे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने का मौका मिलेगा. मगर बांग्लादेश के बाहर होने पर इस टीम की लॉटरी लग गई. टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के स्थान पर ग्रुप-सी में रखा गया है.