scorecardresearch
 

टी20 में एरॉन फिंच का कमाल, 63 गेंदों में 156 रन, गेल-मैक्कुलम सब पीछे छूटे

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के टी20 मुकाबले में गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जो अब तक क्रिकेट इतिहास में नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच ने मात्र 63 गेंदों में 156 रनों की ऐसी धुआंधार पारी खेली कि साउथैम्पटन के रोज बॉल मैदान में टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूट गए.

Advertisement
X
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरॉन फिंच
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरॉन फिंच

गुरुवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के टी20 मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो अब तक क्रिकेट इतिहास में नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने एरॉन फिंच ने मात्र 63 गेंदों में 156 रनों की ऐसी धुआंधार पारी खेली कि साउथैम्पटन के रोज बॉल मैदान में टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूट गए.

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 248 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और मैच 39 रनों से हार गई.

एरॉन फिंच ने इस मुकाबले में टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड हो या फिर टी20 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर. अब सारे रिकॉर्ड एरॉन फिंच के नाम हैं.

उन्होंने इस मैच में कुछ ऐसे कारनामे भी किए जो रिकॉर्ड बुक का हिस्सा तो नहीं बन सकते पर वे अपने आप में अनूठे हैं. उन्होंने 50, 100 और 150 का आंकड़ा छक्का मार कर पूरा किया. यही नहीं, उन्होंने ब्रेंडन मैक्कुलम के 123 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड को भी छक्का मारकर तोड़ा.

Advertisement
Advertisement