पाकिस्तान ने यहां अंतरराष्ट्रीय विश्व एकादश और पाकिस्तान एकादश के बीच प्रदर्शनी मैच के सफल आयोजन के बाद देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया.
श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने अंतरराष्ट्रीय विश्व एकादश की अगुवाई की जबकि पाकिस्तान एकादश के कप्तान थे. नेशनल स्टेडियम में दो ट्वेंटी20 मैच आयोजित किये गये जिसमें पहला मैच इन दोनों टीमों के बीच था. इन मैचों के देखने के लिये स्टेडियम खचाखच भरा था.
जयसूर्या ने मैच से पहले कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट के लिये यह अच्छा मौका है. हम इस मैच का हिस्सा होकर खुश हैं जो पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों के लिये आशा की किरण है.’