scorecardresearch
 

पीठ में चोट के कारण वावरिंका रियो ओलंपिक से बाहर

दुनिया के चौथे नंबर के पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका पीठ में चोट के कारण मंगलवार को रियो ओलंपिक से हट गए. वावरिंका से पहले स्विट्जरलैंड के उनके हमवतन रोजर फेडरर और बेलिंडा बेनसिच चोटों के कारण ओलंपिक से हट चुके हैं.

Advertisement
X
वावरिंका से पहले उनके हमवतन फेडरर और बेनसिच भी चोट की वजह से हट चुके हैं
वावरिंका से पहले उनके हमवतन फेडरर और बेनसिच भी चोट की वजह से हट चुके हैं

दुनिया के चौथे नंबर के पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका पीठ में चोट के कारण मंगलवार को रियो ओलंपिक से हट गए. इससे टेनिस टूर्नामेंट को झटका लगा है जो पहले ही कई बड़े खिलाड़ियों के हटने के कारण जूझ रहा है.

वावरिंका से पहले स्विट्जरलैंड के उनके हमवतन और बेलिंडा बेनसिच चोटों के कारण ओलंपिक से हट चुके हैं.

पूर्व फ्रेंच और ऑस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन वावरिंका ने कहा, ‘मैं बेहद दुखी हूं.’ उन्होंने कहा, ‘रियो जाना मेरा सपना था. बीजिंग (2008) और लंदन (2012) के बाद मैं ब्राजील में इन खेलों को जीना चाहता था.’

वावरिंका ने कहा, ‘दुखद है कि यह संभव नहीं होगा. मैं स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं जो रियो जा रहे हैं और मैं उनका समर्थन करूंगा.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement