scorecardresearch
 

Jio हॉटस्टार या अमेजन प्राइम पर नहीं... यहां दिखेगा एश‍ियन गेम्स 2026, आ गई पूरी ड‍िटेल

एशियन गेम्स 2026 के प्रसारण अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल कर लिए हैं. यह मल्टी-स्पोर्ट इवेंट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों और सोनी ल‍िव पर लाइव स्ट्रीम होगा. भारत पिछली बार 107 मेडल जीतकर इतिहास रच चुका है और इस बार भी क्रिकेट समेत कई खेलों में बड़ी उम्मीदें रहेंगी.

Advertisement
X
हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट स्पर्धाओं में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था (Photo ITG:)
हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट स्पर्धाओं में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था (Photo ITG:)

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अगर आप सोच रहे हैं कि यह टूर्नामेंट ज‍ियो हॉट स्टार या अमेजन प्राइम पर दिखेगा, तो ऐसा नहीं है. इस बार 20वें एशियन गेम्स के एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट राइट्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल कर लिए हैं.

जापान के ऐची-नागोया (Aichi-Nagoya) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले इस मेगा इवेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी ल‍िव पर उपलब्ध होगी.

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर राजेश कौल ने इस डील को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि एशियन गेम्स को तीसरी बार Sony प्लेटफॉर्म पर लाना गर्व की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की पिछली ऐतिहासिक सफलता के बाद इस इवेंट को लेकर देश में जबरदस्त उत्साह है.
गौरतलब है कि पिछली बार भारत ने एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 107 मेडल जीतकर इतिहास रचा था. ऐसे में इस बार भी भारतीय दल से बड़ी उम्मीदें हैं. खासतौर पर क्रिकेट इवेंट भारतीय फैन्स के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा, जहां मेन्स और व‍िमेन दोनों टीमें मेडल की दावेदार होंगी.

यह भी पढ़ें: India in Asian games 107 medals: एशियन गेम्स में भारत का यादगार प्रदर्शन... टूटे सारे रिकॉर्ड्स, ये रहे पदकवीर

एशियन गेम्स 2026 में कुल 41 खेल शामिल होंगे, जिनमें 32 ओलंपिक स्पोर्ट्स हैं. इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) और सर्फिंग जैसे नए खेल भी जोड़े गए हैं. पारंपरिक खेलों में क्रिकेट, टेनिस, ईस्पोर्ट्स, कबड्डी, सेपक तकरा और कुराश भी शामिल रहेंगे.

Advertisement

सोनी ने भरोसा जताया है कि वह इस बार भी दर्शकों को बेहतरीन  कवरेज देगा, जिसमें हर मेडल की कहानी को खास अंदाज में पेश किया जाएगा.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement