scorecardresearch
 

IPL 2022, Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस क्यों कर रही संघर्ष..? लगातार हार का ये है सबसे बड़ा कारण

आईपीएल के 15वें सीजन में लगातार 5 हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा कारण उसकी कमजोर गेंदबाजी है. पंजाब के खिलाफ मुंबई को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.

Advertisement
X
Mumbai Indians (IPL)
Mumbai Indians (IPL)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • मुंबई इंडियंस को मिली लगातार पांचवीं हार
  • कमजोर गेंदबाजी की वजह से बढ़ी परेशानी

आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) को अपनी पहली जीत की तलाश है. मुंबई की टीम अब तक अपने सभी 5 मुकाबले गंवा चुकी है. बुधवार शाम रात पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दी. आईपीएल में ऐसा दूसरी बार है, जब मुंबई को अपने शुरुआती 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले 2014 में मुंबई ने अपने पहले पाचों मुकाबले गंवा दिए थे. मुंबई इंडियंस को इस सीजन में मेगा ऑक्शन में की गई गलतियों का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. 

कमजोर गेंदबाजी बनी लगातार हार की वजह

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में गेंदबाजी में काफी कमजोर नजर आ रही है. वहीं, एक समय इस टीम को ऑलराउंडर खिलाड़ियों और बेहतरीन गेंदबाजों से भरपूर माना जाता था. बेहतर बल्लेबाजी के साथ मुंबई इंडियंस की यह कॉम्बिनेशन उन्हें 5 बार चैम्पियन बना चुका है. कप्तान रोहित शर्मा को मौजूदा सीजन में जसप्रीत बुमराह का साथ निभाने के लिए गेंदबाजों की कमी काफी खल रही है. मुंबई ने जोफ्रा आर्चर को खरीदा था, लेकिन वह अगले सीजन से टीम के साथ जुड़ेंगे.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए खेलने उतर रहे लगभग सभी गेंदबाजों में अनुभव की भारी कमी नजर आती है. बासिल थंपी, जयदेव उनादकट जैसे गेंदबाज मुंबई के लिए गेम चेंजर साबित नहीं हुए हैं, वहीं मुरुगन अश्विन भी अपनी फिरकी से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. भारतीय गेंदबाजों के साथ विदेशी खिलाड़ियों में भी कोई बड़ा नाम टीम में शामिल नहीं है, जिसका असर टीम की गेंदबाजी में देखने को मिल रहा है. 

Advertisement

खर्च किए सबसे ज्यादा रन

मुंबई के गेंदबाजों ने 5 मुकाबलों में से 4 मुकाबलों में 9 रन प्रति ओवर से ज्यादा खर्च किए हैं. बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई ने 18 ओवरों में 152 रन खर्च किए थे. बल्लेबाजी में सितारों की मौजूदगी के बावजूद गेंदबाजों की कमी मुंबई के लिए काफी भारी पड़ रही है. मुंबई के पास पिछले सीजन तक जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भी रहते थे, जिनकी कमी मुंबई इंडियंस को इस बार भारी पड़ रही है.

मुंबई इंडियंस, गेंदबाजी का प्रदर्शन

बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 179/6, 18.2 ओवर (9,83 रन प्रति ओवर)
बनाम राजस्थान रॉयल्स- 193/8, 20 ओवर (9.65 रन प्रति ओवर)
बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 162/5, 16 ओवर (10.12 रन प्रति ओवर)
बनाम पंजाब किंग्स- 198/5, 20 ओवर (9.9 रन प्रति ओवर)

साल 2014 में जब मुंबई इंडियंस को अपने पहले 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, तब मुंबई ने सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाई थी. मुंबई ने पहले 5 मुकाबलों में हार के बाद बाकी 9 मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पडा था. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement