scorecardresearch
 

₹250 करोड़ लेकर भी केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम, ल‍ियोनेल मेसी पर लगे ‘धोखे’ के आरोप, लीगल एक्शन की तैयारी

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और लियोनेल मेसी पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया है. मंत्री के अनुसार- ₹250 करोड़ की व्यवस्था के बाद भी टीम मैच खेलने नहीं आई. उन्होंने कहा कि यह धोखा है और अब कानूनी कार्रवाई व मुआवजे की मांग की जाएगी, जिससे केरल के फुटबॉल प्रेमियों में निराशा है.

Advertisement
X
मेसी के आने का सपना टूटा, केरल सरकार नाराज (Photo: AP)
मेसी के आने का सपना टूटा, केरल सरकार नाराज (Photo: AP)

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने गुरुवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी ल‍ियोनेल मेसी ने राज्य के साथ 'धोखा' किया है. मंत्री का कहना है कि टीम ने मैच खेलने का वादा किया, पैसे लिए, लेकिन बाद में आने से मुकर गई.

अब्दुरहिमान ने बताया कि वे चाहते थे कि अर्जेंटीना की टीम केरल आकर एक मैच खेले. इसके लिए उन्होंने कई दौर की बातचीत की और स्पॉन्सर्स जुटाने में भी काफी मेहनत की. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टीम को भुगतान के लिए करीब ₹250 करोड़ की व्यवस्था करना आसान नहीं था.

मंत्री के मुताबिक-हमने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन पैसे लेने के बाद भी टीम नहीं आई. यह हमारे साथ धोखा है. हमने ऐसी उम्मीद नहीं की थी. उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि अर्जेंटीना टीम ने इसी तरह पांच अन्य देशों के साथ भी ऐसा किया है. पैसे लिए, लेकिन वहां खेलने नहीं गई.

अब्दुरहिमान ने संकेत दिए कि अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने कहा- यह स्थिति ऐसी है कि हमें केस दर्ज करना पड़ेगा और टीम से मुआवजा लेना होगा.

Advertisement

मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम पर निराशा जताते हुए कहा कि वे खुद टीम के आने को लेकर काफी उत्साहित थे. केरल के फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह बड़ा झटका है. मैं अपनी निराशा किससे कहूं, समझ नहीं आ रहा है. 

मेसी मार्च में केरल आने वाले थे
गौरतलब है कि मंत्री ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की थी कि अर्जेंटीना टीम और लियोनेल मेसी मार्च में केरल आने वाले हैं. PTI से बाचतीत में उन्होंने अपने राजनीतिक फैसले पर भी बात की. अब्दुरहिमान ने कहा कि वे तिरुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जो उनका गृह क्षेत्र है और जहां विकास की कमी को लेकर लोगों की शिकायतें हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला जीतने वाली सीट तलाशने के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए लिया गया है. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि उनके तनूर सीट छोड़ने से वहां पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा. केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement