scorecardresearch
 

FIFA वर्ल्ड कप: जर्मन मीडिया चिंतित, आने वाले मैचों के लिए टीम को आगाह किया

बिल्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा. ‘ मैक्सिको के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन, इस हार के बाद विश्व कप अभियान के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं.’

Advertisement
X
जर्मन स्टार थॉमस मुलर
जर्मन स्टार थॉमस मुलर

गत चैंपियन जर्मनी की मीडिया ने फीफा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मैक्सिको से मिली शिकस्त के बाद चिंता जताते हुए आने वाले मैचों के लिए टीम को आगाह किया है.

मैक्सिको के लिए हिरविंग लोजानो ने मैच के 35वें मिनट में सुस्त पड़ी जर्मन डिफेंस को भेदते हुए गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ. विश्व कप में 1982 के बाद पहली बार जर्मनी अपना शुरुआती मुकाबला हारी है.

जर्मनी में सबसे ज्यादा बिकने वाले अखबार बिल्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा. ‘ मैक्सिको के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन, इस हार के बाद विश्व कप अभियान के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं.’

म्यूनिख ने निकलने वाले अखबार ज्यूडडॉयचे त्साइटुंग ने कहा कि ‘चिंता करने की वजह है’ क्योंकि अगले दौर में जाने के लिए जर्मनी को स्वीडन और दक्षिण कोरिया को हराना होगा.'

Advertisement

फ्रैंकफुटर अलजेमीने ने कहा, ‘मैक्सिकन फिएस्टा : जर्मनी की खराब शुरुआत.’ स्पोर्ट्स बिल्ड पत्रिका ने टीम के खराब प्रदर्शन के बारे में बताते हुए लिखा , ‘मैदान में हमें कोई विश्व चैंपियन नहीं दिखा.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement