भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के रविवार को हुए लीग मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी. इस तरह भारत का T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8-1 हो गया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत अब सुपर 8 स्टेज में पहुंच गया है. वहीं पाकिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए नामीबिया को हराना होगा. नामीबिया का पाकिस्तान संग मुकाबला 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे से होगा.
अब सवाल है क्या पाकिस्तान की टीम का भारत के साथ दोबारा मुकाबला हो सकता है? मौजूदा फॉर्मेट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टक्कर अधिकतम एक बार और हो सकती है, वह भी तभी, जब दोनों टीमें सुपर 8 से आगे का सफर तय करें.
सुपर 8 में भारत का शेड्यूल कैसे तय होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप A, B, C और D में बांटा गया है. हर ग्रुप में पांच टीमें हैं और प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर 8 में पहुंचती हैं.
सुपर 8 में पहुंचने वाली आठ टीमों को फिर दो ग्रुप (ग्रुप 1 और ग्रुप 2) में चार-चार टीमों के रूप में बांटा जाता है. यहां सभी टीमें अपने ग्रुप में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेलती हैं. यानी हर टीम एक दूसरे से एक बार खेलेगी. इन दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं, जिसके बाद फाइनल का रास्ता तय होता है. इस तरह भारत और पाकिस्तान की दोबारा भिड़ंत अब नॉकआउट समीकरणों पर निर्भर करेगी, जो टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा सकती है.
वैसे टूर्नामेंट से पहले टॉप आठ रैंक वाली T20I टीमों को क्वालिफिकेशन की उम्मीद में सुपर 8 स्टेज के लिए प्री-सीड किया गया था. ICC के प्री-सीडिंग सिस्टम के तहत भारत को X1 सीड किया था. इंग्लैंड Y1, ऑस्ट्रेलिया को X2, न्यूज़ीलैंड को Y2, वेस्ट इंडीज को X3, पाकिस्तान को Y3, साउथ अफ्रीका को X4 और श्रीलंका को Y4 किया गया. अगर सभी सीडेड टीमें क्वालिफाई कर जाती हैं तो ग्रुप 1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका होंगे. जबकि ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका होंगे. अगर कोई प्री-सीडेड टीम आगे नहीं बढ़ पाती है, तो उस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली टीम अपना तय स्लॉट ले लेगी.
क्या भारत vs पाकिस्तान के बीच क्या सुपर 8 में हो सकता है मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच अगर एक बार फिर मुकाबला होता है तो वह सुपर 8 में नहीं होगा. प्री-सीडिंग अरेंजमेंट के तहत भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग सुपर 8 ग्रुप में रखा जाएगा. क्योंकि इस स्टेज पर टीमें सिर्फ अपने ही ग्रुप की टीमों का सामना करती हैं, इसलिए सुपर 8 में दोबारा मैच संभव नहीं है.
क्या टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी हो सकती है टक्कर
भारत-पाकिस्तान का फाइनल भी हो सकता है, बशर्ते दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाईं करें और अपने-अपने मैच जीतें. दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सिर्फ एक बार मिले हैं, जो 2007 में हुआ था.
कौन टीमें पहुंचेंगी T20 WC के सेमीफाइनल में...
हर सुपर 8 ग्रुप से टॉप दो टीमें 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सुपर 8 फ़ेज़ में इंडिया ग्रुप 1 के सभी मैच होस्ट करेगा, जबकि श्रीलंका ग्रुप 2 के सभी मैच होस्ट करेगा.
भारत का कन्फर्म्ड सुपर 8 शेड्यूल
X1 सीड होने के नाते, भारत के मैच नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ फ़ाइनल ग्रुप स्टेज के रिज़ल्ट की परवाह किए बिना लॉक हो गए हैं. ऐसे में भारतीय टीम 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका (X4) से अहमदाबाद में 7:00 बजे शाम को खेलेगी. वहीं 26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे (X2) से चेन्नई में शाम 7 बजे भिड़ंत होगी. वहीं मार्च 1 वेस्टइंडीज (X3) से कोलकाता में शाम 7 बजे मुकाबला होगा.