भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जल्दी बाहर हो गई हो, लेकिन भारत की मौजूदगी टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले में फिर भी दिखाई देगी.
भारतीय अंपायर वृंदा राठी इतिहास रचने जा रही हैं. वह आईसीसी महिला विश्व कप (टी20) के फाइनल में ऑन-फील्ड अंपायरिंग करने वाली पहली भारतीय महिला बनेंगी.
आईसीसी ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है. मेजबान इंग्लैंड और छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 जुलाई को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में वृंदा राठी के साथ जमैका की जैकलीन विलियम्स ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगी.
The @emirates ICC International Panel of Match Officials to officiate the Women's #T20WorldCup Final have been named 🏆https://t.co/L4jvAL6DKD
— ICC (@ICC) July 3, 2026
यह वृंदा राठी के करियर का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा. उन्होंने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, दोनों टीमों के मैचों में अंपायरिंग की है. इसमें ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल और इंग्लैंड vs आयरलैंड मैच शामिल है.
यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन ने फिर मचाया तहलका, इंडिया-ए के लिए जड़े 168 रन, बैकफुट पर श्रीलंकाई टीम
फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की किम कॉटन को तीसरे अंपायर और श्रीलंका की निमाली परेरा को चौथे अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं भारत की जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी होंगी, जिससे इस बड़े मुकाबले में भारत की दोहरी मौजूदगी देखने को मिलेगी.
All to play for as England take on Australia in a mouth-watering #T20WorldCup Final 🏆🤩
— ICC (@ICC) July 4, 2026
Don't miss out on LIVE action, broadcast details 👉 https://t.co/NEdgZbaZxL pic.twitter.com/kQcqWOvMWV
वृंदा राठी की यह उपलब्धि भारतीय महिला अंपायरों के लिए एक बड़ी प्रेरणा मानी जा रही है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की बढ़ती भूमिका का भी प्रतीक है.