पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का बल्ला जितना बोलता है उतनी ही तेजी से पाकिस्तान में उनके हमशक्ल भी बढ़ रहे हैं. पाकिस्तानी ओपनर अहमद शहजाद के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि वो विराट के कुंभ के मेले में बिछड़े भाई की तरह दिखते हैं. लेकिन अब जो तस्वीर हमारे हाथ लगी है उसे देखकर आप कहेंगे कि क्या पाकिस्तान में विराट का एक डुप्लीकेट कम था जो एक और आ गया?
मौजूदा क्रिकेट जगत के सबसे स्मार्ट खिलाड़ियों में से एक कोहली के नए हमशक्ल के बारे में हमें ज्यादा कुछ तो नहीं मालूम लेकिन पाकिस्तान की जर्सी में उसकी फोटो जरूर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हर तरफ विराट के इस नए हमशक्ल की चर्चा है. हमें लगता है कि विराट को तो इससे ज्यादा दिक्कत नहीं होगी हैं अहमद शहजाद जरूर अब अपनी दूसरी पहचान पर खतरा महसूस कर रहे होंगे.