scorecardresearch
 

'एक बिहारी सब पे भारी, फिर खतम गेम', वैभव सूर्यवंशी को व‍िराट कोहली ने कर द‍िया मोट‍िवेट, आ गया FULL VIDEO

आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान विराट कोहली और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का वीडियो सामने आया था. अब इस वीड‍ियो में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, इसका वीड‍ियो सामने आ गया है. बातचीत के दौरान कोहली ने 'एक बिहारी सब पे भारी' कहकर वैभव का हौसला भी बढ़ाया.

Advertisement
X
फाइनल के बाद विराट-वैभव की बातचीत आई सामने, 15 साल के स्टार को मिला सफलता का मंत्र (Photo: ITG)
फाइनल के बाद विराट-वैभव की बातचीत आई सामने, 15 साल के स्टार को मिला सफलता का मंत्र (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि विराट कोहली के साथ हुई खास बातचीत है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं दोनों के कीच पूरी बातचीत भी सामने आ  गई है. 

15 साल की उम्र में आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव ने अपने खेल के साथ-साथ अपने संस्कारों से भी लोगों का दिल जीता. अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक विराट कोहली से हुई थी. उस वक्त दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसे लेकर क्रिकेट  फैन्स के बीच काफी उत्सुकता थी.

पहले आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से 47 सेकंड का एक वीडियो साझा किया गया गया था, जिसमें विराट और वैभव की बातचीत की झलक देखने को मिली. वीडियो में विराट सबसे पहले वैभव से हाथ मिलाते हैं और कहते हैं- वेल प्लेड यंग मैन."इसके बाद वह युवा बल्लेबाज के कंधे पर हाथ रखकर उससे कुछ अहम बातें साझा करते हैं.

वीडियो में वैभव भी विराट को देखते ही नमस्ते करते नजर आते हैं. यह पल फैन्स को काफी पसंद आया. खास बात यह रही कि बातचीत के दौरान विराट ने दो बार वैभव से हाथ मिलाया, जिससे दोनों के बीच का अपनापन साफ नजर आया. इस वीड‍ियो को आईपीएल के आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया अकाउंट से शेयर किया गया था, लेकिन तब इसमें यह चीज सामने नहीं आई थी कि दोनों में आख‍िर क्या संवाद हुआ. 

यह भी पढ़ें: विराट के आगे व‍िनम्र हुए वैभव, दोनों में क्या बात हुई? आ गया VIDEO

Advertisement

कोहली-वैभव के बीच आईपीएल फाइनल के बाद क्या बात हुई?

अब व‍िराट-वैभव के बीच बातचीत में क्या हुआ था, द‍िग्गज ने बेबी बॉस को क्या सलाह दी थी. अब इसका खुलासा हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा बुधवार को शेयर किए गए ताजा वीडियो में कोहली कहते सुनाई देते हैं- यहां से ऊपर जाना है... जो हुआ है वो अच्छी मेहनत की वजह से हुआ है. कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, उसे साइड में रखो.

इसके बाद विराट मुस्कुराते हुए कहते हैं- एक बिहारी सब पे भारी, फिर खत्म गेम. कोहली की यह बात सुनकर वैभव भी मुस्कुराते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर यह बातची तेजी से वायरल हो रही है, और फैस इसे एक सीनियर खिलाड़ी द्वारा युवा प्रतिभा को दी गई बड़ी सीख के रूप में देख रहे हैं.

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी अब 9 जून से श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में इंडिया ए टीम का हिस्सा होंगे. वहीं विराट कोहली 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरते दिखाई देंगे.

विराट और वैभव की यह मुलाकात सिर्फ एक फोटो या औपचारिक अभिवादन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें एक दिग्गज खिलाड़ी की तरफ से उभरते सितारे को सफलता और विनम्रता का महत्वपूर्ण संदेश भी देखने को मिला.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement