scorecardresearch
 

वर्ल्ड कप 2019 में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं कुलदीप-चहल: कोहली

कोहली ने कहा है कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जोड़ी 2019 वर्ल्ड कप में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

Advertisement
X
चहल और कुलदीप
चहल और कुलदीप

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जोड़ी 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है.

इस जोड़ी ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रखा है. इन दोनों ने अभी तक छह वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में आपस में 21 विकेट बांटे हैं.

इन दोनों ने बुधवार को केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे मैच में आपस में आठ विकेट बांटते हुए एक समय मजबूत दिख रही साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था.

एजेंसी के मुताबिक कोहली ने कहा, 'हो सकता है कि वह अगले मैच में 70 रन और खा जाएं, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अगर वह आक्रामक लाइन पर गेंदबाजी करेंगे तो वह दो-तीन विकेट ले जाएंगे. इस तरह की परिस्थतियों में हम घर से बाहर वर्ल्ड कप खेलेंगे और ऐसे में मुझे लगता है कि यह दोनों टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.'

Advertisement

इन दोनों के टेस्ट टीम में शामिल किए जाने पर कोहली ने कहा कि यह अभी दूर की बात है. कोहली ने कहा, 'यह वो चीजें हैं जो अभी दूर हैं. इस तरह की परिस्थतियों में खेलकर और विकेट लेकर वह अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं. वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं हैं. दोनों खिलाड़ी अपने खेल पर काफी मेहनत कर रहे हैं.'

Advertisement
Advertisement